'एक बारिश, और PoK भी हो जाएगा हमारा!' भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच वायरल हुई तस्वीर, देख कर छूट जाएगी हंसी

Pothole Looks Like India's Map: मानसून की शुरूआत होते ही कई जगहों पर सड़कों और नालों की व्यवस्था बदहाल हो जाति है। टूटी सड़कों की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़कों पर गड्ढों में बरसात की वजह से पानी भरने से यातायात में काफी दिक्कतें भी होती हैं। इसी बीच सड़क पर बने एक गड्ढे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर के वायरल होने की वजह भी बड़े दिलचस्प है।

आप भी सोच रहे होंगे कि देश की हजारों सड़कों पर गड्ढे होंगे फिर इस गड्ढे में ऐसा खास क्या है! दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में बारिश के पानी से भरा गड्ढा भारत के नक्शे से मेल खा रहा है। इस सड़क के गड्ढे की तस्वीर को देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं। सबसे दिलचस्प बात ये रही कि गड्ढे के एक कोने की बनावट POK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) जैसी लग रही है।

Viral Pothole Looks Like India Map

कैप्शन ने खींचा सबका ध्यान

तस्वीर के साथ लिखे कैप्शन ने इसे और भी मजेदार बना दिया है। भारत के आकर वाले इस गड्ढे की तस्वीर के साथ लिखा गया है, "A little more rain and PoK will be ours."
यानि "थोड़ी और बारिश हो जाए, तो POK भी हमारा हो जाएगा।" इसके साथ एक हंसने वाली इमोजी भी लगी है, जो इस मीम को और मजेदार बना देती है।
ये भी पढ़ें: Betul News: बैतूल में टीआई का राहुल गांधी के मीम पर विवाद, कांग्रेस ने किया विरोध, सस्पेंड करने की मांग

लोगों ने लिए खूब मजे

इस तस्वीर पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। लोगों के बीच यह चर्चा का विषय है, कोई कह रहा है कि "बीएमसी ने ये नया नक्शा बनाया है", तो कोई मजाक में कह रहा है कि "इंजीनियरों की देशभक्ति गड्ढों में भी झलक रही है।" हालांकि ये तस्वीर कहां की है इसका खुलासा नहीं हुआ है। पोस्ट पुराना है लेकिन अभी एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है।

पहले भी वायरल हो चुके हैं ऐसे मीम्स

यह पहली बार नहीं है जब किसी सड़क के गड्ढे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई हो। लेकिन भारत के नक्शे जैसी सटीक आकृति ने इस बार लोगों का खास ध्यान खींचा है।

हकीकत में बुरे हालात की झलक

हालांकि यह मीम मजेदार है, लेकिन इसके पीछे एक कड़वी सच्चाई भी छुपी है। देश के कई हिस्सों में सड़कों की हालत अब भी बेहद खराब है। हर साल मानसून आते ही सड़कें टूट जाती हैं और ऐसे गड्ढे हादसों का कारण बनते हैं।
ये भी पढ़ें: Vishal Mega Mart में निकली निकली सिक्योरिटी गार्ड के जॉब की वैकेंसी पर मीम की बौछार, देखें यहां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+