Viral News: असली 'लेडीज मैन' निकला यह शख्स, 2 साल में की 3 कोर्ट मैरिज, पोल खुलने पर हुआ ऐसा हाल!

Viral News: फिल्मों में ऐसी कहानियां खूब देखने को मिलती है जहां एक शख्स एक ही समय में दो पत्नी रखता है। असल जिंदगी में ऐसा करना बहुत मुश्किल है और कई देशों में तो बिना तलाक लिए बहु-विवाह करना अपराध भी है। हालांकि, अमेरिका के फ्लोरिडा में हेनरी बेट्से जूनियर नाम के एक शातिर ने दो साल में 3 कोर्ट मैरिज की। इसके लिए वह पूरी प्लानिंग करता था और फिर सिंगल महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था।

उसने तीनों पत्नियों से अलग-अलग शहर में कोर्ट मैरिज की थी और अपनी असलियत छुपाकर वह जिंदगी बिता रहा था। हालांकि, जैसा कि कहा जाता है कि झूठ के हाथ-पैर नहीं होते उसके साथ भी यही हुआ। उसका झूठ पकड़ा गया और तीनों महिलाओं ने उसे घर से निकाल दिया। अमेरिका की एक अदालत ने भी उसे दोषी करार दिया है।

Viral News

Viral News: डेटिंग ऐप पर तलाकशुदा महिलाओं को फंसाता था

हेनरी औरतों को फंसाने के लिए एक तय पैटर्न पर चल रहा था। वह डेटिंग ऐप पर तलाकशुदा महिलाओं को ढूंढ़ता था और फिर उनके साथ रिलेशनशिप बनाता था। कोर्ट में तीनों महिलाओं ने यह भी कहा कि शादी के बाद वह खुद अपने पैसे खर्च नहीं करता था और वह अपनी पत्नी के घर में ही रहता था। नवंबर 2020 में उसने सबसे पहले टोन्या नाम की महिला से शादी की। 2022 में उसने ब्रैंडी से और फिर 23 नवंबर 2022 में उसने हरनाडो काउंटी शहर में मिशेल नरेंस नाम की महिला से शादी की। दिलचस्प बात यह है कि इन तीन शादियों के बाद भी वह एक चौथी महिला को डेट कर रहा था और उसके साथ भी शादी की प्लानिंग कर रहा था।

यह भी पढ़ें: Uttarkashi News: धराली के बाद सुखी टॉप में भयानक फ्लैश फ्लड, वायरल हुए डरावने वीडियो

कोर्ट ने दोषी माना, लेकिन नहीं मिली सजा

फ्लोरिडा की कोर्ट में उसकी तीनों पत्नियां जमा हुई थीं। उसके झूठ की पोल पहली पत्नी की वजह से खुली। दरअसल टोन्या ने बताया कि एक रोज उसने काउंटी में रिकॉर्ड चेक करने के लिए हेनरी का नाम डाला था और उसे उसकी दूसरी पत्नी की जानकारी मिली। फिर उसने ब्रैंडी से संपर्क किया और दोनों ने जब जांच-पड़ताल की तो तीसरी शादी का राज खुला। हालांकि, कोर्ट में हेनरी ने अपनी गलती मानते हुए तीनों महिलाओं से माफी भी मांगी। कोर्ट ने आरोपी पति को दोषी करार दिया, लेकिन जेल नहीं भेजा। कोर्ट ने दो साल के प्रोबेशन के साथ कम्युनिटी सर्विस की सजा सुनाई है।

यह भी पढ़ें: 'मैं तुम्हें प्रपोज करने वाला हूं', लाइव TV पर प्रेजेंटर से बोले WCL ओनर हर्षित तोमर, Video वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+