Uttarkashi News: धराली के बाद सुखी टॉप में भयानक फ्लैश फ्लड, वायरल हुए डरावने वीडियो
Floods Hit Suki Top in Uttarkashi: उत्तराखंड के उत्तरकाशी (Uttarkashi) जिले में मंगलवार, 8 अगस्त को कुदरत का कहर एक बार फिर टूटा। धराली गांव में बादल फटने की भीषण घटना के कुछ ही घंटे बाद सुखी टॉप इलाके में भी भयंकर क्लाउडबर्स्ट हुआ, जिससे पूरा इलाका तबाही के मंजर में तब्दील हो गया। तेज बारिश, मलबा, और बर्फ जैसे बहाव में बहते घर-घटना के खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
इन वीडियो में लोग चीखते-भागते नजर आ रहे हैं और मिट्टी-पत्थरों में दबे घरों का मलबा बहता दिख रहा है। इससे पहले उत्तरकाशी के धराली गांव, जो कि हर्षिल से मात्र 1 किलोमीटर दूर स्थित है, वहां भी मंगलवार दोपहर करीब 1:40 बजे बादल फटने से भारी तबाही मची। मलबा, बोल्डर और पानी इतनी तेजी से आया कि गांव के कई घर, दुकानें, होटल और होमस्टे कुछ ही मिनटों में बह गए।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं ने मीडिया से बात करते हुए हालात के बारे में बताया कि, "अब तक चार शव बरामद किए गए हैं। SDRF, NDRF, पुलिस और सेना की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। कई लोग लापता हैं। जमीन पर हालत बेहद गंभीर है।"
वीडियो में दिखा सुखी टॉप में तबाही का मंजर
धराली की त्रासदी के कुछ ही घंटे बाद, सुखी टॉप इलाके में भी बादल फटा, जिससे कई घर बह गए। पानी, मलबा और पत्थरों की दीवार ने कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। पानी सैलाब की तरह आया और सब कुछ बहा ले गया। किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। कई घर और दुकानें पूरी तरह तबाह हो गए हैं।
#BREAKING: Cloudburst Reported Near Sukhi Top, Uttarkashi
— upuknews (@upuknews1) August 5, 2025
A fresh cloudburst has been reported near Sukhi Top in Uttarkashi district, following the massive disaster earlier in Dharali. As of now, no official confirmation of casualties, damage.#Cloudburst #uttarkashicloudburst… pic.twitter.com/7t9el9Z633
घटना के तुरंत बाद मौके से आए वीडियो और तस्वीरों में सड़कों पर बहता मलबा, टूटी हुई इमारतें, और लोगों का चीखना साफ देखा जा सकता है। सुखी टॉप और धराली दोनों ही जगहों पर रास्ते पूरी तरह बंद हो गए हैं और संचार लाइनें भी टूट चुकी हैं। इलाके का बाहरी दुनिया से संपर्क लगभग कट गया है।
सीएम धामी दिखें एक्शन में
घटना के बाद सीएम और गृह मंत्री एक्शन में आ गए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तरकाशी की त्रासदी अत्यंत दुखद है। प्रशासन को तेजी से राहत-बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
NDRF की अतिरिक्त टीमें, हेलीकॉप्टर और राहत सामग्री तैयार रखी गई है। प्रशासन की ओर से सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी राहत कैंप बनाए जा रहे हैं, ताकि बेघर हुए लोगों को शरण मिल सके। राज्य आपदा प्रबंधन बल (SDRF) के अनुसार, नदी किनारे रहने वाले लोगों को तुरंत हटा दिया गया है क्योंकि और भी भूस्खलन और बाढ़ की आशंका बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications