Sonam Raghuvanshi: सोशल मीडिया पर चर्चित हुई सोनम की बेवफाई, लोगों को क्यों याद आया 'Sonam Bewafa hai'?
Sonam Bewafa hai: सोमवार सुबह से एक खबर ने न्यूज चैनलों से लेकर सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है और वो खबर है ' सोनम रघुवंशी गिरफ्तार'। आपको बता दें कि इंदौर की रहने वाली सोनम रघुवंशी की शादी राजा रघुवंशी से 11 मई 2025 को हुई थी, जिसके बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए 20 मई को मेघालय पहुंचे थे।
23 मई से दोनों लापता हो गए और दोनों का फोन बंद हो गया, लंबे वक्त से दोनों से संपर्क ना होने की वजह सोनम और राजा के परिवारवालों ने पुलिस की मदद मांगी और फिर मेघालय पुलिस ने जांच शुरू की।

जिसके बाद 2 जून 2025 को ईस्ट खासी हिल्स जिले के वेइसाडोंग फॉल्स के पास करीब 150 फीट गहरी खाई से एक सड़ी गली लाश मिली, जिसकी शिनाख्त राजा रघुवंशी के रूप में हुई लेकिन सोनम लापता थी।
'सोनम ने ही अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर राजा को मारा है'
इस घटना के पूरे 17 दिन बाद यानी कि 9 जून 2025 को सुबह सोनम को गाजीपुर के काशी ढाबे से यूपी पुलिस ने अरेस्ट किया। इसी बीच मेघालय पुलिस ने कहा कि ' सोनम ने ही अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर राजा को मारा है।'
सोनम रघुवंशी को बेवफा नाम देने में जुट गए लोग
लेकिन सोनम के पिता देवी सिंह ने पुलिस के बयान को गलत और बेबुनियाद बताया है। है। उन्होंने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है तो वहीं सोशल मीडिया पर लोग सोनम रघुवंशी को बेवफा नाम देने में जुट गए हैं। यही नहीं इसी वजह से इस वक्त सोशल मीडिया पर एक बार फिर से 'सोनम गुप्ता बेवफा है', वायरल हो रहा है।
अब ये सोनम गुप्ता कौन है? (Sonam Bewafa hai)
अब आप सोच रहे हैं कि आज जिस महिला को अरेस्ट किया गया है उसका नाम तो सोनम रघुवंशी है फिर 'सोनम गुप्ता बेवफा है' क्यों वायरल हो रहा है और इसकी सच्चाई क्या है?

दरअसल ये बात साल 2016 की है, जब 'नोटबंदी ' के दौरान एक दस रु का नोट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिस पर किसी दिलजले आशिक ने अपनी महबूबा सोनम गुप्ता की बेवफाई से तंग आकर लिख दिया था 'सोनम गुप्ता बेवफा है'। जिसके बाद सोनम की बेवफाई केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रही बल्कि वो बसों,कारों, ट्रेनों में भी लोकप्रिय हो गई। आलम ये था कि सोनम नाम की महिलाओं और लड़कियों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया था।
कौन थी सोनम गुप्ता?(Sonam Bewafa hai)
अब नोट पर किस सोनम का जिक्र था? ये तो आज तक किसी को पता नहीं लेकिन इस बेवफाई के चक्कर में काफी कहानियां,किस्से सामने आए थे, जिसने उस वक्त लोगों को काफी हंसाया भी था।
सोशल मीडिया वर वायरल हुए थे कई वीडियो
हद तो तब गई थी जब यूट्यूब पर ऐसे वीडियो की भरमार हो गई, जिसमें अलग-अलग लड़कियों ने सोनम होने का दावा किया और यही नहीं अपनी बेवफाई की वजह भी बता डाली। हालांकि ना तो मौसमी फल की तरह ऐसी सोनम गुप्ता कुछ दिन चर्चा में रहने के बाद गायब हो गईं लेकिन 9 साल बाद जब एक और बेवफा सोनम की खबर सामने आई है तो सोशल मीडिया पर पुरानी बेवफा को लोग याद करने लगे और इसी वजह से इस वक्त फिर से 'सोनम गुप्ता बेवफा है' की बातें हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications