तलाक के बाद 'लव लॉक ब्रिज' पर दिखीं दुबई की बिंदास प्रिंसेस शेखा महरा, अब इस रैपर के प्यार में हैं राजकुमारी!

दुबई की राजकुमारी शेखा महरा (Sheikha Mahra) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका फ्रेंच मोंटाना (French Montana) के साथ पेरिस की गलियों में हाथों में हाथ डाले घूमना। पेरिस फैशन वीक के दौरान दोनों को साथ देखा गया, और तभी से सोशल मीडिया पर इनकी कथित लव स्टोरी को लेकर चर्चाओं का तूफान मचा हुआ है।

शेखा महरा ने इंस्टाग्राम पर एक्सटियाना Xtianna नाम से भी जाना जाता है। रॉयल होने के अलावा वह एक सोशल मीडिया स्टार, ब्रांड प्रमोटर और अब 'Divorce' नाम की परफ्यूम लाइन की फाउंडर भी हैं। जुलाई 2024 में उन्होंने अपने पति शेख माना अल मक्तूम से सार्वजनिक रूप से तलाक ले लिया था।

sheikha-mahra

राजकुमारी महरा ने इंस्टाग्राम पर I divorce you तीन बार लिखकर ट्रिपल तलाक की घोषणा की थी और पति पर बेवफाई के आरोप भी लगाए थे।

अब वही प्रिंसेस पेरिस के Love Lock Bridge पर दिल के आकार वाले ताले के साथ फोटो शेयर कर रही हैं। साथ ही एफिल टावर के सामने रोमांटिक डिनर की झलक भी दे रही हैं। उन्होंने भले ही रिश्ते की पुष्टि नहीं की हो, लेकिन इंटरनेट पर उनकी और फ्रेंच मोंटाना की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है।

रिवाजों पर नहीं! अपनी शर्तों पर जीती हैं शेखा महरा
शेखा महरा सिर्फ दुबई की रॉयल फैमिली का हिस्सा नहीं, बल्कि वो एक ग्लोबल फेस बन चुकी हैं जो फैशन, सोशल मीडिया और इंडिपेंडेंस को लेकर एक मजबूत पहचान रखती हैं। घुड़सवारी, कार रेसिंग और बॉक्सिंग जैसे एक्टिव शौक रखने वाली महरा, पारंपरिक शाही छवि से बिल्कुल अलग दिखाई देती हैं। उन्हें अक्सर मिडिल ईस्ट की महिलाओं के लिए 'मॉर्डन रॉयल आइकन' कहा जाता है।

Xtianna नाम से इंस्टाग्राम पर एक्टिव महरा के लाखों फॉलोअर्स हैं और वो अपनी लाइफ को लेकर बेहद ओपन हैं - चाहे वो तलाक की बात हो या नए स्टार्टअप्स की। उनकी परवरिश भी बाकी रॉयल्स की तरह पर्दे के पीछे नहीं हुई। उन्होंने दुबई में इंटरनेशनल स्कूलिंग की है और यूनाइटेड किंगडम से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन भी किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेखा महरा यूएई की उन चुनिंदा रॉयल्स में हैं जो महिला अधिकारों, पशु संरक्षण और एजुकेशन जैसे विषयों पर खुलकर बोलती हैं। यही वजह है कि तलाक के बाद उनका 'Divorce' परफ्यूम ब्रांड भी एक पर्सनल स्टेटमेंट माना गया- एक तरह से रिवाजों को तोड़ते हुए अपनी शर्तों पर जीने की शुरुआत।

फ्रेंच मोंटाना कौन हैं?
फ्रेंच मोंटाना, जिनका असली नाम करीम खर्बौच (Karim Kharbouch) है, एक मोरक्कन-अमेरिकन रैपर और सॉन्ग राइटर हैं। उनका जन्म मोरक्को में हुआ था लेकिन कम उम्र में वह अमेरिका के न्यूयॉर्क चले गए, जहां से उन्होंने म्यूजिक करियर की शुरुआत की। उन्हें असली पहचान मिली उनके मिक्सटेप्स और फिर हिट गानों से, जिनमें 'Unforgettable', 'No Stylist' और 'Pop That' जैसे चार्टबस्टर ट्रैक्स शामिल हैं।

मोंटाना की स्टाइल हाई-एनर्जी बीट्स, हिप-हॉप फ्लेवर और पार्टी एंथम के लिए जानी जाती है। वह सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि अपनी लग्ज़री लाइफस्टाइल, सोशल सर्कल और पॉप कल्चर कनेक्शन्स के लिए भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। कार्डी बी, ड्रेक, और द वीकेंड जैसे इंटरनेशनल स्टार्स के साथ काम कर चुके मोंटाना अब दुबई की रॉयल फैमिली से जुड़ाव को लेकर ग्लोबल मीडिया में सुर्खियों में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+