Railway Honeymoon Video: चलती ट्रेन में बना 'हनीमून सुइट', सीट पर लिखा I Love You, वीडियो पर रेलवे ने क्या कहा

Indian Railway Honeymoon Video: ट्रेन में सफर करने वाले लोग आमतौर पर सीट, खाना और समय पर पहुंचने की चिंता करते हैं, लेकिन एक यात्री ने फर्स्ट एसी कोच को ऐसा सजाया कि पूरा डिब्बा किसी फाइव स्टार होटल के हनीमून सुइट जैसा दिखने लगा। गुलाब की पंखुड़ियां, हार्ट शेप डेकोरेशन, गुब्बारे, एलईडी लाइट्स और रोमांटिक गानों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने सवाल उठाया कि क्या भारतीय रेलवे में ऐसी सजावट की इजाजत है? अब इस पूरे मामले पर रेलवे ने भी अपनी सफाई देते हुए नियम और हकीकत दोनों स्पष्ट कर दिए हैं।

Indian Railway Honeymoon Video

फर्स्ट एसी बना 'हनीमून सुइट', देखकर रह गए लोग दंग

सोशल मीडिया पर वायरल 30 सेकेंड के वीडियो में फर्स्ट एसी का एक पूरा केबिन शानदार अंदाज में सजा दिखाई देता है। दरवाजे पर हार्ट शेप की गुलाबी झालर, अंदर फर्श पर बिखरी गुलाब की पंखुड़ियां और सीट पर दिल की आकृति बनाकर की गई सजावट किसी लग्जरी होटल का एहसास कराती है। छत पर लाल-सफेद गुब्बारे और एलईडी लाइट्स ने पूरे माहौल को और भी रोमांटिक बना दिया। वीडियो देखते ही लोग इसे भारतीय रेलवे का सबसे अलग सफर बताने लगे।

ये भी पढे़ं: Mumbai Rains Trains Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! शताब्दी समेत 9 ट्रेनें कैंसिल, क्या है लोकल का हाल?

'I Love You' से लेकर गुलाब तक... हर कोना था प्यार के रंग में रंगा

सजावट सिर्फ सीट तक सीमित नहीं थी। ऊपर वाली बर्थ पर बड़े-बड़े अक्षरों में 'I Love You' लिखा गया था। सीढ़ियों को फूलों और आर्टिफिशियल दीयों से सजाया गया था, जबकि दीवारों पर फूलों की लड़ियां और गुलाब लगाए गए थे। यहां तक कि डस्टबिन पर भी एक खूबसूरत गुलदस्ता रखा गया था। बैकग्राउंड में बज रहा सलमान खान का मशहूर गाना 'जग घुमेया...' पूरे माहौल को और भी फिल्मी बना रहा था।

Honeymoon suite in train: वीडियो वायरल होते ही उठा बड़ा सवाल

यह वीडियो एक्स पर @Nalanda_index नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। पोस्ट में रेल मंत्रालय, रेल मंत्री और पीएमओ को टैग करते हुए पूछा गया कि क्या ट्रेन में इस तरह की सजावट की इजाजत है। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और हजारों लोगों ने इस पर अपनी राय दी। कुछ ने इसे बेहद क्रिएटिव बताया, जबकि कई लोगों ने सुरक्षा और रेलवे के नियमों को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

रेलवे ने दिया जवाब, नियम से ज्यादा नुकसान न होना जरूरी

वायरल वीडियो पर भारतीय रेलवे के अधिकारियों ने स्थिति साफ की। अधिकारियों के मुताबिक, यात्री ने पूरा फर्स्ट एसी कंपार्टमेंट बुक किया था, इसलिए उसने अपने स्तर पर सजावट की। रेलवे का कहना है कि ऐसा करने पर कोई अलग से प्रतिबंध वाला नियम नहीं है, बशर्ते रेलवे की किसी संपत्ति को नुकसान न पहुंचे। यानी यदि सजावट सुरक्षित तरीके से की जाए और किसी सरकारी सामान को नुकसान न हो, तो ऐसी स्थिति पर आपत्ति नहीं है।

ये भी पढे़ं: CJP Protest: सोनम वांगचुक अनशन पर, उधर ब्रेड पकोड़ा खाते दिखे अभिजीत दीपके,Viral Video पर मचा बवाल

सोशल मीडिया बोला- 'भाई ने ट्रेन नहीं, यादगार सफर बुक किया था'

रेलवे की सफाई आने के बाद सोशल मीडिया पर इस अनोखे आइडिया की खूब चर्चा हो रही है। कई यूजर्स ने इसे अपने पार्टनर को सरप्राइज देने का बेहतरीन तरीका बताया, तो कुछ ने मजाक में कहा कि अब होटल छोड़ो, सीधे फर्स्ट एसी बुक करो। वहीं कुछ लोगों ने यह भी याद दिलाया कि सजावट करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है। कुल मिलाकर, इस रोमांटिक ट्रेन जर्नी ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+