पायल गेमिंग MMS Video की घिनौनी सच्चाई आई सामने, किसने किया? क्यों किया? हर राज से उठा पर्दा
Payal Gaming Leak MMS Video: मशहूर यूट्यूबर और गेमिंग स्टार पायल धरे (Payal Dhare) उर्फ पायल गेमिंग का नाम जोड़कर सोशल मीडिया पर इन दिनों एक MMS वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है। ये वीडियो दिसंबर 2025 के दूसरे हफ्ते में चर्चाओं में रहा है। देखते ही देखते वीडियो को लेकर अटकलें, अफवाहें और ट्रोलिंग का दौर शुरू हो गया। कई यूजर्स ने बिना पुष्टि के वीडियो को पायल से जोड़ दिया, जिससे मामला और ज्यादा गंभीर हो गया।
Payal Gaming Viral Video को लेकर पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा
इस पूरे मामले में अब सबसे अहम मोड़ आया है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि वायरल वीडियो पायल गेमिंग का नहीं है। साइबर विभाग ने हाई टेक्नोलॉजी टूल्स से वीडियो की फॉरेंसिक जांच की और पाया कि यह वीडियो छेड़छाड़ कर बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक यह क्लिप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से तैयार किया गया डीपफेक है।

19 दिसंबर 2025 को जारी आधिकारिक सर्टिफिकेट में कहा गया है कि वीडियो को जानबूझकर मॉर्फ और एडिट किया गया ताकि पायल की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके। जांच के आधार पर पायल धरे की शिकायत पर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है।
पायल गेमिंग ने पूरे मामले पर क्या कहा?
मामले पर पायल ने सोशल मीडिया पर चुप्पी तोड़ते हुए महाराष्ट्र साइबर पुलिस का आभार जताया। उन्होंने बताया कि वह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव से मिलीं और पूरे मामले में पुलिस की तेजी और पेशेवर रवैये की तारीफ की।
पायल गेमिंग ने साफ कहा कि वायरल वीडियो से उनका कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने लिखा कि उनके फोटो को गलत तरीके से इस्तेमाल कर वीडियो तैयार किया गया, जिसका मकसद सिर्फ बदनाम करना था। पायल ने चेतावनी दी कि अब अगर कोई भी व्यक्ति इस वीडियो को शेयर करता है या उनके नाम से जोड़ता है, तो वह सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन होगा और उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

MMS और AI वीडियो पर कानून क्या कहता है?
आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अश्लील या आपत्तिजनक कंटेंट को ऑनलाइन शेयर करना गंभीर अपराध है। पहली बार दोषी पाए जाने पर तीन साल तक की जेल और पांच लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। दोबारा अपराध करने पर सजा और भी कड़ी हो सकती है। पुलिस ने आम लोगों और मीडिया से अपील की है कि वे वीडियो को न तो शेयर करें और न ही उस पर अटकलें लगाएं।
किसने और क्यों किया ऐसा?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह डीपफेक वीडियो किसने बनाया और क्यों बनाया। पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है कि इसके पीछे निजी दुश्मनी, ऑनलाइन ट्रोलिंग या किसी संगठित साजिश का हाथ तो नहीं है। साइबर पुलिस का कहना है कि तकनीकी सबूतों के आधार पर दोषियों की पहचान की जाएगी और उन्हें कानून के कटघरे में लाया जाएगा।
यह मामला एक बार फिर डीपफेक तकनीक के खतरों की ओर इशारा करता है। किसी की तस्वीरों और वीडियो का गलत इस्तेमाल कर फर्जी कंटेंट बनाना न सिर्फ व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि मानसिक तनाव भी देता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में जागरूकता और सख्त कानून दोनों जरूरी हैं।

कौन हैं पायल धारे उर्फ पायल गेमिंग (Who is Payal Gaming, Payal Dhare)
पायल धरे, जो कि पायल गेमिंग के नाम से मशहूर हैं। पायल भारत की जानी-मानी गेमिंग कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने 2019 में गेम स्ट्रीमिंग की शुरुआत की थी और S8UL Esports से जुड़ने के बाद उन्हें बड़ी पहचान मिली। पायल BGMI, PUBG, GTA V और Call of Duty जैसे गेम्स की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जानी जाती हैं।
पायल धरे के यूट्यूब पर 45 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 40 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। पिछले साल वह एकमात्र महिला गेमर थीं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिला था।
अब आगे क्या होगा?
महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने साफ कर दिया है कि यह मामला यहीं खत्म नहीं होगा। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पायल ने भी भरोसा जताया है कि सच की जीत होगी और न्याय अपना रास्ता जरूर बनाएगा। यह मामला डिजिटल दौर में सतर्क रहने और बिना जांच किसी भी वायरल कंटेंट पर भरोसा न करने की बड़ी सीख देता है।












Click it and Unblock the Notifications