IT मैनेजर की लाखों की नौकरी छोड़ महिला चला रही ऑटो, क्यों चुनी ये राह? Video Viral
आईटी सेक्टर की नौकरी को आज भी लाखों लोग सफलता और सुरक्षित भविष्य की गारंटी मानते हैं। ऊंची सैलरी, बड़ा पद और कॉर्पोरेट लाइफ का आकर्षण हर किसी को लुभाता है, लेकिन एक महिला ने इस चमक-दमक भरी दुनिया को अलविदा कहकर ऐसा फैसला लिया, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।
सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसने नौ साल तक आईटी मैनेजर के पद पर काम करने के बाद उसने नौकरी छोड़ ऑटो चलाना शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह है कि आज वह पहले से ज्यादा खुश है।

IT मैनेजर की नौकरी छोड़ महिला चला रही ऑटो
यह अनोखी कहानी तब चर्चा में आई जब एक कंपनी की सीईओ ओ नेजरिन मिधलाज ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में महिला ऑटो चालक से हुई मुलाकात का वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि महिला जिसका नाम संतोष है और केरल की रहने वाली है, वो ऑटो चलाते हुए बेहद आत्मविश्वास से भरी और खुशमिजाज नजर आई।
कॉर्पोरेट जिंदगी छोड़ क्यों चुनी ये राह?
नेजरिन मिधलाज ने बताया जब बातचीत के दौरान जब उन्होंने उसके पेशे के बारे में पूछा तो जवाब चौंकाने वाला था। महिला ने बताया कि वह करीब नौ साल तक आईटी इंडस्ट्री में मैनेजर के पद पर काम कर चुकी है। अच्छी सैलरी और प्रतिष्ठित पद होने के बावजूद लगातार काम का दबाव, लंबे ऑफिस आवर्स और मानसिक तनाव उसकी जिंदगी पर भारी पड़ने लगे थे।
महिला ने क्यों चुनी ये कठिन राह, कितनी कर रही कमाई?
महिला के अनुसार, एक समय ऐसा आया जब उसे महसूस हुआ कि वह सिर्फ नौकरी कर रही है, लेकिन जिंदगी को जी नहीं पा रही। मानसिक शांति और संतुष्टि की तलाश में उसने कॉर्पोरेट करियर छोड़ने का साहसिक फैसला लिया और ऑटो चलाना शुरू कर दिया। आज वह अपनी शर्तों पर काम करती है, किसी बॉस की जवाबदेही नहीं है और समय का प्रबंधन भी खुद करती है। यही वजह है कि वह खुद को पहले से कहीं ज्यादा खुश, स्वतंत्र और संतुष्ट महसूस करती है। उन्होंने बताया महीने में 60 हजार रुपये की कमाई कर लेती हैं।
वीडियो हुआ वायरल
महिला की यह कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हजारों यूजर्स ने उसकी हिम्मत और फैसले की सराहना की है। वहीं कई आईटी प्रोफेशनल्स ने भी माना कि नौकरी का बढ़ता तनाव उनकी निजी जिंदगी को प्रभावित कर रहा है। यह कहानी एक बार फिर साबित करती है कि सफलता केवल बड़े पद और मोटी सैलरी से नहीं, बल्कि मानसिक शांति और जीवन से संतुष्टि से भी तय होती है।












Click it and Unblock the Notifications