‘तुम जवान हो, चिंता मत करो’, रात 2 बजे बेटी के टूटने पर आंखें नम करने वाले पिता के बोल- Video Viral
Girl Break Down Video Viral: सोशल मीडिया पर MMS लीक कांड ने इस वक्त तहलका मचा रखा है। इस बीच, इंटरनेट पर हर किसी का दिल जीत लेने वाला वीडियो सामने आया। इसमें एक पिता ने रात के 2 बजे अपनी बेटी को वो बातें कहीं, जिसके बाद बच्चों के मन में आवाज उठ रही है- 'काश हर पापा ऐसे होते...'
दरअसल, एक छोटा सा फोन कॉल, आंसुओं से भरी बेटी और पिता की वो शांत, गहरी आवाज - 'ऐसा नहीं है कि डॉक्टर बनोगे तभी कुछ होगा... तुम अभी जवान हो, दबाव मत लो बच्चे... मैं अभी बूढ़ा नहीं हुआ हूं।' वीडियो को अब तक 8 मिलियन से ज्यादा व्यूज, लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिल चुके हैं। आइए जानते हैं किस बारे में हो रही थी बात?

रात के 2 बजे क्या हुआ था? Viral Video की पूरी कहानी
वीडियो में एक युवती (उम्र करीब 19-20 साल) कैमरे के सामने बैठी है। आंखें लाल, गालों पर आंसुओं की लकीरें। वो फोन पर अपने पापा से बात कर रही है। आवाज में घबराहट और थकान साफ झलक रही है। शायद करियर का प्रेशर, पढ़ाई का बोझ या सोसाइटी का डर - सब कुछ एक साथ टूट पड़ा था।

पिता की आवाज शांत, लेकिन इतनी मजबूत कि सुनने वाला भी सुकून महसूस करे। वो बार-बार कहते हैं:-
'ऐसा नहीं है कि डॉक्टर बनेंगे तभी कुछ होगा। भारत में और भी हजार रास्ते हैं।'
'तेरी उम्र अभी बहुत ज्यादा नहीं हो गई है... दबाव मत डालो खुद पर, बच्चे।'
'पढ़ाई बंद कर दो अगर मन नहीं लग रहा। कई बार एक ही रूटीन से ऊब जाते हैं लोग - ये बिल्कुल नॉर्मल है।'
'तू बहुत होशियार बच्ची है। और मैं अभी बूढ़ा नहीं हुआ हूं। चिंता मत करो।'
'तुम जवान हो... अभी तो पूरी जिंदगी पड़ी है।'

बस यही कुछ मिनटों की बातचीत। कोई लेक्चर नहीं, कोई डांट नहीं, कोई तुलना नहीं। सिर्फ बिना शर्त का प्यार और भरोसा। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है:- 'जब मैं रात के 2 बजे पापा को फोन करती हूं, तो वो हमेशा मुझे हौसला देने के लिए तैयार रहते हैं।'
सोशल मीडिया पर बाढ़ सी आ गई भावनाओं की
वीडियो जैसे ही एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर पहुंचा, लोग अपने-अपने पापा को टैग करने लगे। कुछ चुनिंदा कमेंट्स जो दिल छू गए:-

'एक शांत वाक्य में उस पिता ने दुनिया का सारा बोझ अपनी बेटी के कंधों से हटा कर अपने कंधों पर ले लिया। ये है असली पिता।'
'काश मेरे पापा भी कभी ऐसा बोलते... मैंने तो सिर्फ 'टॉप करो, डॉक्टर बनो' ही सुना है।'
'अगर हर बच्चे के माता-पिता ऐसे सपोर्टिव होते, तो डिप्रेशन और सुसाइड के केस आधे रह जाते।'
'ये वीडियो हर उस बच्चे को दिखाओ जो रात में चुपके से रोता है कि 'मुझे कुछ नहीं आता'।'
'पापा ने एक लाइन में पूरी जिंदगी का फलसफा दे दिया - 'मैं अभी बूढ़ा नहीं हुआ हूं'। मतलब - जब तक मैं हूं, तुम्हें कुछ नहीं होने दूंगा।'
असल जिंदगी में भी ऐसे पिता हैं, बस उनकी कहानियां कम वायरल होती हैं
इस वीडियो ने एक बड़ा सवाल फिर से उठा दिया - हम बच्चों पर कितना दबाव डाल रहे हैं? 2024 के NCRB डेटा के मुताबिक, 18-30 साल के युवाओं में सुसाइड का दूसरा सबसे बड़ा कारण 'करियर/पढ़ाई का प्रेशर' है।
- कोचिंग सिटी कोटा में पिछले 3 सालों में 70+ बच्चों ने प्रेशर की वजह से जान दे दी।
- अधिकतर केस में पैरेंट्स का एक ही जवाब - 'हम तो बेस्ट चाहते थे।'
लेकिन इस वायरल वीडियो ने साबित कर दिया कि 'बेस्ट' का मतलब सिर्फ IIT-मेडिकल नहीं होता। बेस्ट का मतलब है - बच्चे का मानसिक सुकून, उसका आत्मविश्वास और उसकी खुशी।
संदेश साफ है - प्रेशर मत दो, सपोर्ट दो
ये वीडियो सिर्फ एक पिता-बेटी की बातचीत नहीं, बल्कि आज के हर घर के लिए एक सबक है। अगर आपका बच्चा तनाव में हैं, तो उसे डांटने की बजाय एक बार जरूर बात करें, उसे समझें। क्योंकि कभी-कभी करियर से ज्यादा जरूरी होता है - एक भरोसे का हाथ और एक सुकून भरी आवाज। आपको ये वीडियो कैसा लगा? क्या आपके पापा भी ऐसे हैं? कमेंट में जरूर बताएं।
ये भी पढ़ें- Washington Sundar की 'मिस्ट्री गर्लफ्रेंड' का हुआ खुलासा! जानें कौन है ये Bali? डेट कर रहे हैं?-VIDEO Viral
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications