Ghaziabad Sisters Death Case: K-पॉप से K-ड्रामा तक! क्या है कोरियन कल्चर? जिसे लेकर Gen Z में बढ़ रहा क्रेज
Ghaziabad Sisters Death Case: 4 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। 12, 14 और 16 साल की तीन सगी बहनें निशिका, प्राची और पाखी ने एक साथ बालकनी से कूद कर जान दे दी।
घटना के बाद पुलिस को मौके से 8 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। नोट में लिखा गया -"हम कोरिया नहीं छोड़ सकते... कोरिया हमारी जिंदगी है" इसके अलावा बहनों के कमरे की दीवारों पर लिखा मिला -"I am very, very alone" इन शब्दों अंदाजा लगाया जा सकता है कि तीनों बच्चियां किस हद तक गहरे मानसिक परेशानी, अकेलेपन और भावनात्मक दबाव से गुजर रही थीं।

इस घटना के बाद से अचानक ही कोरियन कल्चर चर्चा में है हर तरफ इसके बारे में बातें कि जा रही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर क्या है यह नया ट्रेंड जिसका Gen Z में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है? विस्तार से जानिए क्या है कोरियन कल्चर और कैसे के-पॉप, के-ड्रामा और BTS आर्मी कल्चर का युवाओं पर क्या असर पड़ रहा है?
K-Pop Fascinate Gen Z: सोशल मीडिया पर उठी 'कोरियन गेम' थ्योरी
घटना के सामने आते ही सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसे कोरियन कल्चर, ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल एडिक्शन से जोड़कर देखा जाने लगा। यहां तक कि कथित 'कोरियन लवर गेम' की चर्चा भी शुरू हो गई। हालांकि, गाजियाबाद पुलिस ने साफ किया है कि अब तक किसी भी प्रमाणित डेथ गेम, टास्क-बेस्ड ऑनलाइन चैलेंज या आत्महत्या के लिए उकसाने वाले कंटेंट का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।
मामले की जांच अभी जारी है।
कई मीडिया रिपोर्ट और ट्रांस-हिंडन के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) निमिश पाटिल ने बताया कि तीनों बहनों की डायरी और नोट्स में कोरियन कल्चर के प्रति गहरा आकर्षण साफ तौर पर दिखाई देता है।
DCP के अनुसार, लड़कियों ने अपनी डायरी में के-पॉप, कोरियन फिल्में, म्यूजिक, शॉर्ट फिल्में, शो और वेब सीरीज़ का जिक्र किया है। वे कोरियन कल्चर से काफी प्रभावित थीं, लेकिन अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह साबित हो सके कि किसी गेम या ऑनलाइन टास्क ने उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया।
What is Korean culture: कोरियन कल्चर आखिर है क्या?
कोरियन कल्चर कोई एक ट्रेंड नहीं, बल्कि एक ग्लोबल मल्टी-डायमेंशनल कल्चर है, जिसमें शामिल हैं-
के-पॉप (K-Pop): BTS, BLACKPINK जैसे बैंड्स ने दुनियाभर के युवाओं में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। म्यूजिक, डांस, फैशन और विज़ुअल प्रेज़ेंटेशन खासतौर पर Gen Z को आकर्षित करता है।
कोरियन फिल्में और वेब सीरीज का बढ़ता क्रेज: Parasite, Train to Busan, Squid Game जैसी फिल्मों और सीरीज़ ने कोरियन कंटेंट को ग्लोबल पहचान दिलाई।
कोरियन फूड किमची, कोरियन BBQ, ट्टोकबोक्की जैसे व्यंजन अब भारत के बड़े शहरों में आम हो चुके हैं।
डिजिटल और गेमिंग कल्चर: दक्षिण कोरिया का ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग इकोसिस्टम दुनिया के सबसे एडवांस सिस्टम्स में गिना जाता है।
K-drama popularity Gen Z India: भारतीय युवाओं को कोरियन कल्चर इतना क्यों भाता है?
विशेषज्ञों के मुताबिक, इसकी वजह सिर्फ "कोरिया" नहीं, बल्कि उसकी डिजिटल प्रेज़ेंटेशन है। ट्रेंडी फैशन और स्टाइल, भावनात्मक कहानियां, सोशल मीडिया पर एक्टिव फैन कम्युनिटीज, फैन आर्ट, वीडियो और ऑनलाइन पहचान ये सभी चीजें युवाओं को तेजी से जोड़ती हैं। लेकिन जब यह जुड़ाव अत्यधिक निर्भरता में बदल जाता है, तब खतरा पैदा होता है।
BTS ARMY की दीवानगी कैसे बन रही जानलेवा?
BTS के फैंस, जिन्हें ARMY कहा जाता है, दुनिया के सबसे संगठित फैनबेस में शामिल हैं। आमतौर पर यह दीवानगी सकारात्मक होती है - सपोर्ट, मोटिवेशन और सोशल कैंपेन। लेकिन मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जब यह दीवानगी पढ़ाई, रिश्तों और आत्म-संतुलन से ऊपर चली जाती है, तो समस्या खड़ी हो सकती है।
AI आधारित एल्गोरिदम (YouTube Shorts, Instagram Reels आदि) यूज़र को वही कंटेंट बार-बार दिखाते हैं, जिससे व्यक्ति एक ही डिजिटल दुनिया में फंसता चला जाता है और असली दुनिया से दूरी बढ़ने लगती है।
तीन बहनों की मौत के बाद सोशल मीडिया पर कथित 'कोरियन लवर गेम' को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि गाजियाबाद केस में पुलिस ने इस थ्योरी की पुष्टि नहीं की है। साइबर एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इंटरनेट पर पहले भी ब्लू व्हेल चैलेंज जैसे खतरनाक पैटर्न सामने आ चुके हैं। 2017 में भारत सरकार ने ब्लू व्हेल चैलेंज पर बैन लगाया था, क्योंकि उससे जुड़े कई मामले आत्महत्या से जुड़े पाए गए थे।
विशेषज्ञ क्या सलाह देते हैं?
मानसिक स्वास्थ्य और साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि समाधान जबरदस्ती मोबाइल छीनना नहीं, बल्कि संवाद है।
- बच्चों से खुलकर बात करें
- उनके पसंदीदा कंटेंट को समझें
- ऑनलाइन और ऑफलाइन लाइफ में संतुलन सिखाएं
- मानसिक स्वास्थ्य को गंभीरता से लें
सिर्फ कोरियन कल्चर नहीं, बड़ा सवाल डिजिटल अकेलेपन का
गाजियाबाद की यह घटना बेहद दुखद है और इसे सिर्फ कोरियन कल्चर के प्रभाव तक सीमित करके नहीं देखा जा सकता। यह मामला डिजिटल लत, अकेलापन, मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक संवाद की कमी जैसे कई गहरे पहलुओं को उजागर करता है।
कोरियन कल्चर अपने आप में खतरनाक नहीं है, लेकिन किसी भी डिजिटल या फैन कल्चर में असंतुलन जानलेवा साबित हो सकता है। सबसे जरूरी है कि हम बच्चों और युवाओं के साथ संवेदनशीलता, समझ और संवाद बनाए रखें, ताकि वे सुरक्षित, संतुलित और स्वस्थ डिजिटल जीवन जी सकें।
-
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Bengaluru Video Viral: क्लास में प्रोफेसर ने छात्रा को कहा- 'मुझसे शादी करोगी', फिर चप्पलों से किया ऐसा हाल -
Mayank Arya Net Worth: YesMadam के मालिक कितने अमीर? क्यों कर रहे ट्रेंड? वर्कर्स Layoff से विवादों में रहे -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications