Fear of Marriage: शादी के डर से खुद को गुफा में कैद करने वाला शख्स कौन? सामने आई चौंकाने वाली अनोखी कहानी
Fear of Marriage: भारत के पुरुष समाज में इन दिनों शादी को लेकर खौफ का माहौल बन चुका है। पहले ड्रम में पति की लाश और फिर हनीमून पर ही हत्या। ताजा मामला- इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी (Raja Raghuwanshi) की मेघालय में क्रूर हत्या ने सबको झकझोर दिया है। महज 12 दिन की शादी ने राजा की जिंदगी का अंत कर दिया। पुलिस के अनुसार, सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuwanshi) ने हनीमून के दौरान अपने प्रेमी और भाड़े के हत्यारों के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज साजिश ने शादी को लेकर पुरुषों के मन में डर पैदा कर दिया है।
इसी बीच, सामने आया कि चीन के सिचुआन प्रांत की 35 वर्षीय मिन हेंगकाई ने पारंपरिक जीवन को अस्वीकार कर गुफा में रहना पसंद किया है। मिन ने शादी से तौबा कर लिया है। उसका मानना है कि काम और विवाह निरर्थक हैं। आइए आपको रूबरू कराते हैं , आखिर कौन है ये? और कबसे गुफा में कैद?

चीनी युवक की अनोखी कहानी
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरी ओर, चीन के सिचुआन प्रांत के 35 वर्षीय मिन हेंगकाई ने शादी और सामाजिक बंधनों को ठुकराकर गुफा में जिंदगी बिताने का रास्ता चुना। मिन का मानना है कि नौकरी और शादी 'समय और पैसे की बर्बादी' हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मिन पिछले चार साल से गुफा में रह रहे हैं।
Who is Min Hengcai: कौन हैं मिन हेंगकाई?
मिन ने 2021 तक राइड-हेलिंग कैब ड्राइवर के तौर पर काम किया, जहां वे हर महीने 10,000 युआन यानी लगभग 1.19 लाख भारतीय रुपये कमाते थे। लेकिन 10 घंटे से ज्यादा की मेहनत और 42,000 डॉलर के कर्ज ने उन्हें जिंदगी से निराश कर दिया। आखिरकार, रिश्तेदारों ने उनकी संपत्ति बेचकर कर्ज चुकाया। मिन ने अपनी 6,000 डॉलर की बचत से 50 वर्ग मीटर की गुफा को घर में बदला।
गुफा में सादगी भरा जीवन
अब मिन का दिन खेती, पढ़ाई और प्रकृति में घूमने में बीतता है। सुबह 8 बजे उठकर वे अपनी जमीन पर काम करते हैं और रात 10 बजे तक सो जाते हैं। वे ज्यादातर अपने द्वारा उगाया भोजन खाते हैं और कम से कम खर्च में जिंदगी जीते हैं। मिन अपनी गुफा को 'ब्लैक होल' कहते हैं, जो उन्हें उनकी तुच्छता का एहसास दिलाती है। शादी को वे 'दुर्लभ सच्चे प्यार' की बेकार खोज मानते हैं।
सोशल मीडिया पर छाए मिन
दिलचस्प बात यह है कि मिन सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और उनके 40,000 से ज्यादा फॉलोअर हैं। कुछ लोग उनकी सादगी की तारीफ करते हैं, तो कुछ उन्हें आधुनिक दार्शनिक मानते हैं। हालांकि, कुछ आलोचक उन्हें सोशल मीडिया के जरिए सादगी का ढोंग करने वाला कहते हैं।
पुरुष समाज में बढ़ता खौफ
सोनम रघुवंशी की साजिश और मिन हेंगकाई की अनोखी जिंदगी ने एक बार फिर शादी और सामाजिक रिश्तों पर सवाल उठाए हैं। क्या वाकई शादी अब जोखिम बन गई है? या मिन की तरह गुफा में जिंदगी ही सच्चा सुकून है? यह सवाल हर किसी के मन में कौंध रहा है।
आप क्या सोचते हैं? कमेंट में बताएं!
ये भी पढ़ें- Raja Raghuwanshi Murder: कौन-कौन से फिजिकल सबूत बना रहे सोनम को 'हत्यारिन दुल्हन'? नेपाली खुकुरी का घातक लिंक!












Click it and Unblock the Notifications