दादी के जन्मदिन पर दुबई से केरल पहुंची ये एयरहोस्टेस, दिया ये चौंकाने वाला सरप्राइज! दिल छू लेगा- VIDEO
Emirates Flight Air Hostess: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो हर किसी का दिल पिघला रहा है। एमिरेट्स की केबिन क्रू मेंबर जैनब रोशना ने अपनी प्यारी दादी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए दुबई से केरल का लंबा सफर तय किया और उन्हें एक ऐसा सरप्राइज दिया, जिसे देख हर कोई भावुक हो रहा है।
इस प्यारे पल को जैनब ने एक इंस्टाग्राम रील में कैद किया, जिसमें वो अपनी दादी को उनका पहला सोने का कंगन भेंट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में जैनब उत्साह और प्यार के साथ घर में दाखिल होती हैं और अपनी दादी, एक खूबसूरत तोहफा देती हैं।

जैसे ही जैनब रोशन (Zainab Roshna) कंगन को दादी के हाथ में पहनाती हैं, दादी का चेहरा खुशी और आश्चर्य से चमक उठता है। भावुक होकर दादी अपनी पोती को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद देती हैं, और उनके गालों पर प्यार भरी किस्सी भी देती हैं। ये पल इतना खूबसूरत है कि इसे देखकर किसी का भी दिल पिघल जाए!
दादी के लिए दुबई से केरल आई पोती
जैनब ने इंस्टाग्राम पर वीडियो के साथ लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, उम्मम्मा! ये उनके लिए मेरा पहला गोल्ड गिफ्ट था, और मैं इसे खुद उनके हाथों में पहनाना चाहती थी। इसलिए मैं दुबई से केरल आई।' इस दिल छू लेने वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। यूज़र्स ने दादी की प्यारी मुस्कान और उनकी भावुक प्रतिक्रिया की जमकर तारीफ की। दादी ने अपनी पोती को गले लगाया, और दादाजी का चेहरा गर्व से खिल उठा, जब उन्होंने जैनब को उसकी ऑफिस की पोशाक में देखा।
जैनब रोशना ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- 'हम दो साल बाद मिल रहे हैं, और यह मिला-जुला एहसास था। वह चौंक गईं और रोने लगीं, और फिर क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि गुस्से में फूट-फूट कर उन्होंने क्या कहा?'

यूजर्स बोले- दादी की मुस्कान तो अनमोल है!
एक यूजर ने लिखा, 'दादी की मुस्कान तो अनमोल है!' दूसरे ने कहा, 'कितना प्यारा सरप्राइज, दिल जीत लिया!' तीसरे ने कमेंट किया, 'भगवान आपको और आपकी दादी को हमेशा खुश रखे।'
हाल ही में ज़ैनब का एक और वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने फ्लाइट के दौरान अपने दादा-दादी को सरप्राइज़ दिया। जैसे ही दादा-दादी विमान में चढ़े, उनकी दादी की आँखें आश्चर्य से चमक उठीं और फिर खुशी में बदल गईं।

ये भी पढ़ें- Mumbai local train: 'मुंबई लोकल दूसरा घर है?' लोकल ट्रेन में महिला कपड़े सुखाती आई नजर, देखें Viral Video












Click it and Unblock the Notifications