Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mumbai local train: 'मुंबई लोकल दूसरा घर है?' लोकल ट्रेन में महिला कपड़े सुखाती आई नजर, देखें Viral Video

Mumbai local train: मुंबई में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के चलते लोगों को समस्‍या का सामना करना पड़ रहा है। खासकर मुंबई के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में पानी भर गया है। लगातार बारिश के चलते लोगों को कपड़ों के न सूखने जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि मुंबई के लोग जो आए दिन भारी बारिश के चलते होने वाली समस्‍या से जूझते हैं, वो इन समस्‍याओं से कभी हार नहीं मानते, बल्कि हर समस्या का "जुगाड़" निकाल लेते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Mumbai local train

लोकल ट्रेन में कपड़े सुखाते महिला का वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो में एक महिला मुंबई लोकल ट्रेन में अपने कपड़े सुखाती दिख रही है। महिला ने अपनी गीली मैक्सी को ट्रेन के दरवाजे के पास लगी लोहे की रॉड पर फैला रखा था। यह दृश्य देखकर लग रहा है कि यह ट्रेन में यात्रियों के लिए एक सामान्य बात थी।

"जरा हट के, जरा बच के ये मुंबई है मेरी जान"

वायरल वीडियो में बड़ा ही शानदार पुराना गाना भी बज रहा है, "जरा हट के, जरा बच के ये मुंबई है मेरी जान"! वीडियो में महिला बड़े आराम से ट्रेन में अपनी मै‍क्‍सी सुखाती नजर आ रही है। वहीं उसके पीछे खड़े नजर आ रहे कुछ लोग अचंभित हो रहे हैं, वहीं कुछ अपनी दुनिया में मगन नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्‍शन में लिखा है सरवाइल स्किल, पावर्ड बाई मुंबई लोकल।

वायल वीडियो पर यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट

यह घटना मुंबईकरों के जीवन शैली का एक हिस्सा है, जहां वे बारिश, भीड़ और जगह की कमी जैसी चुनौतियों का सामना करने के लिए त्वरित और क्रिएटिव समाधान ढूंढ लेते हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा अच्‍छा है महिलाओं का डब्बा ट्रेन में अलग है।

पहले तौलिया सुखाते वायरल हुआ था वीडियो

यह पहला मौका नहीं है जब ट्रेन में कपड़े सुखाने का ऐसा वीडियो सामने आया हो। पहले भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ तौलिये ट्रेन के दरवाजे पर सूखते हुए दिखाई दिए थे।

एक यूजर ने टिप्पणी की, "लोकल मुंबईकरों का दूसरा घर है," जो उनके जीवन में स्थानीय ट्रेनों के महत्व को दर्शाता है। यह वीडियो मुंबईकरों के जुझारूपन और संसाधनों का उपयोग करने की उनकी अद्वितीय क्षमता का एक सुंदर उदाहरण है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+