'मेरी मां की आंखें नहीं है', SIR में नाम कटने के बाद DMऑफिस में अंधी मां के रोते-बिलखते बेटे का Video Viral
Blind Mother's son, Viral Video: जिस सिस्टम का मक़सद लोकतंत्र को मज़बूत करना होना चाहिए, वही सिस्टम आज आम लोगों की आखिरी उम्मीद तोड़ता नजर आ रहा है। इंदौर में प्रशासनिक लापरवाही और संवेदनहीनता की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसने वोट के अधिकार को मज़ाक बनाकर रख दिया है और इंसानियत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों गुस्सा फूंट पड़ा है। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर कलेक्ट्रेट ऑफिस का है। वीडियो में नजर आ रहा इंदौर में एक शख़्स महीनों तक अपनी दृष्टिहीन मां को साथ लेकर जिला प्रशासन के चक्कर काटता रहा। वोटर लिस्ट में नाम बनाए रखने के लिए सभी ज़रूरी दस्तावेज़ समय पर जमा किए गए, लेकिन इसके बावजूद SIR के नाम पर उसका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया।

मां की आंखें नहीं हैं...रोते-बिलखने लगा मजबूर बेटा
बीते कई महीनों से बार-बार डीएम ऑफिस बुलाने के बावजूद न तो डीएम से मुलाकात हो सकी और न ही कोई ठोस सुनवाई हुई। प्रशासन की इसी बेरुख़ी से टूटकर वह शख़्स कलेक्टरेट में अपनी मां को लेकर फूट-फूटकर रो पड़ा और चिल्लाते हुए बोला-"मेरी मां की दोनों आंखें नहीं हैं, फिर भी हमें बार-बार बुलाया जाता है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती
वीडियो देख आगबबूला हुए यूजर्स- आरक्षण से बने डीएम क्या दुख समझेंगे
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद प्रशासनिक कामकाज और वोटर लिस्ट की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा "जिस देश में आरक्षण से एसडीम बनाए जाते हैं वह किसी का दुख क्या समझेंगे"।
अंधी मां सबको दिख रही लेकिन कलेक्टर को नहीं दिखा रहे
बेटे के साथ खड़ी अंधी मां की बेबसी तो तुम्हें सबको दिखाई दे रही है लेकिन उस कलेक्टर को नहीं देख रहे जो मिलने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं।.... न्यूज वालों जो तुम जो जनता को दिखा रहे हो, वह तो साफ दिख रहा है कि बेटे के साथ खड़ी अंधी मां है पर कलेक्टर को नहीं दिख रहे हो कि वह मिलने से मना कर रहा है।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा इस सिस्टम में कुछ नहीं हो सकता है ग़रीब ही चर्चा में रहता है। वहीं एक और ने लिखा जितने भी हैं नेता कलेक्टर और सब अमीरों के जल्दी हां जो ज्यादा पैसा देते हैं उसकी सुनते हैं बाकी गरीबों की कोई नहीं सुनता है












Click it and Unblock the Notifications