Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BAKRID 2025: 'पशुओं का खून बहाना उचित नहीं', कौन हैं IAS नियाज खान, जिनकी पोस्ट पर मचा बवाल?

BAKRID 2025: 'बकरीद' या 'ईद-उल-अधा' या 'ईद-उल-जुहा' पर्व का इंतजार पूरा इस्लामिक समुदाय बेसब्री से कर रहा है, चांद के आधार पर इस त्योहार की तारीख तय की जाती है। उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में बकरीद 7 जून को मनाई जाएगी, फिलहाल बकरों की मंडी देश के प्रमुख शहरों में सजी हुई है और लोग वहां पर बोलियां भी लगा रहे हैं।

तो वहीं इसी बीच मध्य प्रदेश के IAS अफसर नियाज खान एक बार फिर से अपने एक बयान की वजह से चर्चित हो गए हैं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर दो Tweet किए हैं।

BAKRID 2025

पहले वाली पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि-'पशुओं का खून बहाना कहीं से कहीं तक उचित नहीं है।' जबकि अपने दूसरे Tweet में उन्होंने लिखा है कि- 'यह धरती केवल मनुष्यों के ही लिए नहीं है। पेड़, पौधे, जीव जंतु इन सबका भी अधिकार है।इन सबकी भी रक्षा होनी चाहिए।'

IAS अफसर नियाज खान की पोस्ट हुई वायरल

जिसके बाद लोगों ने IAS अफसर नियाज खान को घेरना शुरू कर दिया है। कुछ लोग नियाज की आलोचना कर रहे हैं तो कुछ लोगों ने उनके विचार का समर्थन किया है।तो वहीं कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने इसे धर्म से जोड़कर एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

'जीव हत्या से मनुष्य हत्या तक का सफर..' (BAKRID 2025)

एक यूजर ने लिखा है कि- 'जीव हत्या से मनुष्य हत्या तक का सफर मजहब के नाम पर ही तय होता है , मजहब यदि जीव हत्या को सही बताता है तो उसको मानने वाला कभी सात्विक नहीं हो सकता है।'

11 उपन्यास लिख चुके नियाज खान

ये कोई पहला मौका नहीं है जब नियाज खान इस तरह से सोशल मीडिया पर चर्चित हुए है। 11 उपन्यास लिख चुके नियाज खान अपने बेबाक विचारों और सामाजिक मुद्दों पर मुखरता के लिए जाने जाते हैं। 20 अक्टूबर 1965 को छत्तीसगढ़ में जन्मे नियाज खान मौजूदा दौर में मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

साल 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं नियाज खान (BAKRID 2025)

वे साल 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनके कई उपन्यास जैसे "Untold Secrets of My Ashram", "Once I Was Black Man", "Confession at Black Grave", "War Against Kaliyuga", "Talaq Talaq Talaq" और "Brahmin the Great" काफी लोकप्रिय हुए हैं।

'इस्लाम अरब का धर्म है, भारत में तो सभी हिंदू थे'

उनका और विवाद का चोली-दामन का साथ है। कुछ समय पहले उन्होंने एक पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि- 'इस्लाम अरब का धर्म है, भारत में तो सभी हिंदू थे, हिंदू से लोग मुसलमान बनाए गए।' जिस पर काफी विवाद हुआ था। कई कट्टरपंथी गुटों ने उनकी आलोचना की थी।

'मुस्लिम भाई भी गौ रक्षक बनें, धर्म परिवर्तन का विरोध करें'

यही नहीं IAS अफसर नियाज खान ने इससे पहले भी उस वक्त घेरे गए थे, जब उन्होंने एक्स पर लिखा था कि - 'मुस्लिम भाई भी गौ रक्षक बनें, धर्म परिवर्तन का विरोध करें, किसी का धर्म ना बदलवाएं। जबरन धर्म बदलवाना इस्लाम में प्रतिबंधित है। अगर शाकाहार अपना सकें तो यह एक बेहतरीन प्रयास होगा। यद्यपि शाकाहारी बनने को बाध्य नही किया जा सकता। हर मुस्लिम भाई #ब्राह्मणों से मधुर संबंध रखें।'

Take a Poll

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+