अयोध्या जाने वालों के लिए काम की खबर! राम मंदिर के दर्शन के लिए चलाई जाएंगी 'आस्था स्पेशल' ट्रेनें
Ayodhya Trains: अगर आप भी अयोध्या जाकर राम मंदिर में रामलला के दर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो, ये आपके लिए काम की खबर है। अब श्रीराम की नगरी अयोध्या के लिए भारतीय रेलवे 'आस्था स्पेशल' ट्रेनें शुरू करने जा रहा है।
भारतीय रेलवे ने कहा है कि, 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के बाद आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये ट्रेनें देश भर के 66 अलग-अलग स्थानों को अयोध्या से जोड़ेंगी।

राम मंदिर के दर्शन करने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए हर ट्रेन में 22 डिब्बे होंगे। श्रद्धालुओं की मांग के आधार पर बाद में ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, निजामुद्दीन और आनंद विहार से विशेष आस्था ट्रेनें शुरू की जाएंगी। दिल्ली के अलावा, ट्रेनें अगरतला, तिनसुकिया, बाड़मेर, कटरा, जम्मू, नासिक, देहरादून, भद्रक, खुर्दा रोड, कोट्टायम, सिकंदराबाद, हैदराबाद और काजीपेट से भी ट्रेनें चलाई जाएंगी।
तमिलनाडु में आस्था स्पेशल ट्रेन चेन्नई, सेलम और मदुरै समेत नौ स्टेशनों से शुरू की जाएगी। महाराष्ट्र के कुल सात स्टेशनों, नागपुर, पुणे, मुंबई, वर्धा, जालना और नासिक से स्पेशल आस्था ट्रेनें शुरू की जाएगी।
रेलवे ने बताया क्यों नहीं किया ट्रेन के नामों का खुलासा?
सुरक्षा कारणों से रेलवे ने अपने यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) में ट्रेन का जिक्र नहीं करने का फैसला लिया है। लेकिन स्पेशल आस्था ट्रेनों के लिए राउंड-ट्रिप टिकट आईआरसीटीसी वेबसाइट और ऐप पर बुक किए जा सकते हैं।
भारतीय रेलवे की लगभग 200 स्पेशल ट्रेन सर्विस शुरू करने की योजना है, जिसपर काम चल रहा है। इसके अलावा, ये ट्रेनें राम मंदिर उद्घाटन समारोह के बाद 100 दिनों तक अलग-अलग शहरों से चलेंगी।
ये हैं आस्था स्पेशल ट्रेनों के रूट
- दिल्ली
नई दिल्ली स्टेशन - अयोध्या - नई दिल्ली स्टेशन
आनंद विहार-अयोध्या-आनंद विहार
निज़ामुद्दीन-अयोध्या-निज़ामुद्दीन
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन - अयोध्या धाम - पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन
- महाराष्ट्र
मुंबई-अयोध्या-मुंबई
नागपुर-अयोध्या-नागपुर
पुणे-अयोध्या-पुणे
वर्धा-अयोध्या-वर्धा
जालना-अयोध्या-जालना
- गोवा - 1 आस्था स्पेशल
- तेलंगाना
सिकंदराबाद-अयोध्या-सिकंदराबाद
काजीपेट जं.-अयोध्या-काजीपेट जं
- तमिलनाडु
चेन्नई-अयोध्या-चेन्नई
कोयंबटूर - अयोध्या - कोयंबटूर
मदुरै-अयोध्या-मदुरै
सलेम-अयोध्या-सलेम
- जम्मू और कश्मीर
जम्मू-अयोध्या-जम्मू
कटरा-अयोध्या-कटरा
- गुजरात
उधना-अयोध्या-उधना
इंदौर-अयोध्या-इंदौर
मेहसाणा - सलारपुर - मेहसाणा
वापी-अयोध्या-वापी
वडोदरा-अयोध्या-वडोदरा
पालनपुर - सलारपुर - पालनपुर
वलसाड-अयोध्या-वलसाड
साबरमती - सलारपुर - साबरमती
- मध्य प्रदेश
इंदौर-अयोध्या-इंदौर
बीना-अयोध्या-बीना
भोपाल-अयोध्या-भोपाल
जबलपुर-अयोध्या-जबलपुर











Click it and Unblock the Notifications