Swachh Survekshan 2020: क्या है भारत का स्वच्छ सर्वेक्षण, जिसमें चार बार से बाजी मार रहा है इंदौर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 (Swachh Survekshan 2020) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल भी मध्य प्रदेश का इंदौर शहर देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। दूसरे स्थान पर गुजरात का सूरत है और तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र का नवी मुंबई है। आपको बता दें परिणामों की घोषणा होने के बाद प्रधानमंत्री 129 पुरस्कारों का वितरण करेंगे। इन पुरस्कारों का वितरण वर्चुअल कार्यक्रम 'स्वच्छ महोत्सव' के तहत उन शहरों और राज्यों को किया जाएगा, जिन्होंने स्वच्छता के मामले में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है।

पहले सर्वेक्षण में मैसूर था सबसे साफ शहर

पहले सर्वेक्षण में मैसूर था सबसे साफ शहर

स्वच्छता को लेकर पहला सर्वे साल 2016 में हुआ था, जिसमें कर्नाटक का मैसूर देश का सबसे साफ शहर घोषित किया गया था। इसके बाद से यानी साल 2017, 2018, 2019 और 2020 से सबसे साफ शहर के मामले में इंदौर पहले स्थान पर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2016 में स्वच्छ सर्वेक्षण लॉन्च किया था। जिसमें उस वक्त हुए सर्वे के तहत मैसूर को भारत का सबसे साफ शहर घोषित किया गया था। शहरों और राज्यों का 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत स्वच्छता प्रयासों का आकलन करने के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण किया जाता है। स्वच्छ भारत अभियान की बात करें तो इसे 2 अक्टूबर, 2014 को लॉन्च किया गया था। यानी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर इसकी शुरुआत हुई थी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य साल 2019 तक भारत को खुले में शौच से मुक्त देश घोषित करना था।

क्यों कराया जाता है स्वच्छ सर्वेक्षण?

क्यों कराया जाता है स्वच्छ सर्वेक्षण?

स्वच्छ सर्वेक्षण की जिम्मेदारी शहरी क्षेत्रों में शहरी विकास मंत्रालय की होती है और ये सर्वे भारतीय गुणवत्ता परिषद कराता है। इस सर्वे की शुरुआत सरकार ने इसलिए की थी ताकि स्वच्छ भारत अभियान में लोगों की भागीदारी बढ़ाई जा सके। इसके साथ ही सर्वे की शुरुआत करने का एक उद्देश्य ये भी था कि सभी शहर एक दूसरे से इस प्रतिस्पर्धा में पहला स्थान पाने के लिए वहां की साफ सफाई रखें ताकि भारत को एक स्वच्छ देश बनाया जा सके। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में 4242 शहरों, 62 छावनी बोर्ड और 92 गंगा के पास बसे शहरों को शामिल किया गया है। ये सर्वे 28 दिनों के समय अंतराल में कराया जाता है।

2019 में 4237 शहर शामिल किए गए थे

2019 में 4237 शहर शामिल किए गए थे

स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम जारी होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वच्छ भारत मिशन- शहरी कार्यक्रम के लाभार्थियों, स्वच्छाग्रही और स्वच्छता कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हैं। जब चौथी बार यानी साल 2019 में ये सर्वेक्षण हुआ था, तब इसमें 4237 शहरों को शामिल किया गया था। ये उस वक्त का पहला पूरी तरह होने वाला डिजिटल सर्वे था, जो रिकॉर्ड 28 दिन के भीतर पूरा किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+