सुषमा स्वराज ने कहा जम्मू कश्मीर की एक इंच जमीन भी पाकिस्तान में नहीं जाने देंगे
सुषमा स्वराज ने संसद में साफ कर दिया है कि कोई भी ऐसा न सोचे के भारत अपने किसी भी हिस्से को ऐसे हर जाने देगा। सुषमा ने साफ कर दिया है कि पूरा कश्मीर, भारत का अंग है।
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को लोकसभा में साफ कर दिया है कि भारत, पीओके के तहत आने वाली एक इंच जमीन को भी जाने नहीं देगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत, पाकिस्तान की ओर से गिलगिल-बाल्टीस्तान को अपना पांचवां प्रांत घोषित करने के कदम को खारिज करता है।

सुषमा ने संसद को दी जानकारी
सुषमा स्वराज ने संसद में साफ कर दिया है कि कोई भी ऐसा न सोचे के भारत अपने किसी भी हिस्से को ऐसे हर जाने देगा। सुषमा ने साफ कर दिया है कि पूरा कश्मीर, भारत का अंग है। सुषमा ने यह बात उस समय कही जब बीजू जनता दल (बीजेडी) के सांसद भर्तृहरि महताब द्वारा गिलगित, बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने के पाकिस्तान के कदम का मुद्दा उठाया। इस पर विदेश मंत्री ने कहा कि सरकार समेत पूरा सदन इस बात से सहमत है कि कि पूरा कश्मीर भारत का है। उन्होंने बताया कि गिलगित, बाल्टीस्तान को जब पाकिस्तान द्वारा पांचवां प्रांत बनाने की खबर आई उस समय ही भारत सरकार ने इसे बिना समय गंवाए खारिज कर दिया था।
ब्रिटेन ने खारिज किया पाक का दावा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने उन्हें गिलगित-बाल्टीस्तान को देश का पांवचां प्रांत घोषित करने की सलाह दी थी। अजीज की इस सलाह को ब्रिटिश संसद की ओर से करारा झटका लगा। ब्रिटेन की संसद में एक प्रस्ताव पास करके पाक के इस ऐलान को पूरी तरह से गैर-संवैधानिक करार देते हुए, गिलगित बाल्टीस्तान को जम्मू कश्मीर का अंग बताया गया। इस प्रस्ताव में कहा गया कि गिलगित-बाल्टीस्तान, जम्मू कश्मीर का संवैधानिक हिस्सा है और सन् 1947 से पाकिस्तान ने इस पर गैर-कानूनी कब्जा कर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications