सभी 14 सीटें जीतकर अनंतपुर पर पकड़ मजबूत करना चाहती है YSRC

जनसंपर्क कार्यक्रम गडपा गडपाकु मन प्रभुतावम और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के जरिए सीएम जगन मोहन रेड्डी इस जीत के लिए अभी से कोशिश में भी जुट गए हैं।

jagan mohan reddy

साल 2019 में सत्तारूढ़ वाईएसआरसी ने 14 में से 12 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर विपक्षी टीडीपी से अनंतपुर जिले का राजनीतिक नियंत्रण छीन लिया था। ये जीत इसलिए भी अहम थी, क्योंकि लंबे समय तक रायलसीमा के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाने वाला अनंतपुर टीडीपी का गढ़ था।

आंतरिक कलह और असंतोष के बावजूद वाईएसआरसी अब 2024 के चुनावों में भी अपनी जीत दोहराना चाहती है और 175 में से 175 सीटों के लक्ष्य के साथ क्लीन स्वीप करना चाहती है। जनसंपर्क कार्यक्रम गडपा गडपाकु मन प्रभुतावम और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के जरिए सीएम जगन मोहन रेड्डी इस जीत के लिए अभी से कोशिश में भी जुट गए हैं।

दूसरी तरफ अनंतपुर में खोई हुई जमीन को फिर से हासिल करने की कोशिश में जुटी टीडीपी को उम्मीद है कि सत्ता विरोधी लहर और वाईसीआरसी पार्टी के भीतर असंतोष का फायदा उसे मिल सकता है। हालांकि अगर जमीनी स्तर पर विधानसभा सीटों का आंकलन किया जाए तो सत्ता पक्ष और विपक्षी दोनों दल आंतरिक कलह से जूझ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+