YSRC ने केंद्र के 'नारी शक्ति वदन विधेयक' का किया समर्थन, OBC आरक्षण पर भी दिया सुझाव

वाईएसआरसी ने केंद्र के महिला आरक्षण को लेकर संसद में महिलाओं के आरक्षण को लेकर पेश किए गए नारी शक्ति वंदन को अहम बताया है। लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए वाईएसआरसी सांसद बीवी सत्यवती ने विधेयक का समर्थन किया और सुझाव दिया कि ओबीसी वर्ग को भी आरक्षण के दायरे में लाए जाने की आवश्यकता है।

केंद्र के नारी शक्ति वंदन विधेयक का स्वागत करते हुए सदन में चर्चा के दौरान वाईएसआरसी ने इसका समर्थन किया है। वी विजयसाई रेड्डी ने कहा पार्टी का महिला आरक्षण बिल पर स्टैंड क्लियर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी पहले ही महिला आरक्षण के पक्ष में घोषणा कर चुके थे। ऐसे में वाईएसआरसी ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन किया है।

YSRC supported Women Reservation

वी विजयसाई रेड्डी ने आगे कहा, "राज्यसभा में भी इस पर समर्थन दिया जाएगा। हमारी पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने फैसला किया है कि हमें महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करना चाहिए और वाईएसआरसी पहले ही इसे आंध्र प्रदेश राज्य में लागू कर रही है और हम राज्यसभा में विधेयक को पूरा समर्थन देंगे।"

गुरुवार (21 सितंबर) को वाईएसआरसी सांसद वी विजयसाई रेड्डी ने बिल की खूबियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने केंद्र के इस बिल के समर्थन में चार प्रमुख बातें कहीं। उन्होंने कहा कि लैंगिक समानता के संवैधानिक वादे के बावजूद, इस विधेयक का सबसे महत्वपूर्ण सकारात्मक पहलू भारत में महिलाओं को सशक्त बनाने की क्षमता है। इसके अलावा हमारे विधायी निकायों में महिलाओं को कम प्रतिनिधित्व दिया गया है, इसलिए यह आरक्षण नीति महिलाओं की स्थिति को ऊपर उठाने में सक्षम होगी। इस आरक्षण नीति से राजनीति में समान अवसर प्रदान करने का मौका मिलेगा।

वहीं लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान वाईएसआरसी सांसद बीवी सत्यवती ने भी विधेयक का समर्थन किया। उन्होंने केंद्र को सुझाव दिया कि ओबीसी वर्ग को इस दायरे में लाना चाहिए। चर्चा के दौरान सांसद वंगा गीता ने सदन को अवगत कराया कि आंध्र प्रदेश पहले से ही महिलाओं के लिए 50% आरक्षण देने का प्रावधान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+