YSRC ने उठाई मांग, 'नारा लोकेश की टिप्पणी के लिए दलितों से माफी मांगे चंद्रबाबू नायडू'
वाईएसआरसी के कार्यकर्ताओं ने मांग की, कि नायडू दलितों से माफी मांगने के बाद ही रोड शो आयोजित करें।

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के येर्रागोंडापलेम में शुक्रवार को उस समय तनाव व्याप्त हो गया, जब नगरपालिका प्रशासन मंत्री ए सुरेश के नेतृत्व में सत्तारूढ़ वाईएसआरसी के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू को दलितों के खिलाफ उनके बेटे नारा लोकेश द्वारा की अमर्यादित टिप्पणी के लिए दलितों से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।
आपको बता दें कि चंद्रबाबू नायडू शुक्रवार की शाम एक रोड शो करने और एक जनसभा को संबोधित करने के लिए येरागोंडापलेम का दौरा कर रहे थे। उसी दौरान ए सुरेश के नेतृत्व में वाईएसआरसी के कार्यकर्ताओं ने काले गुब्बारे और तख्तियां लिए मांग की, कि नायडू दलितों से माफी मांगने के बाद ही रोड शो आयोजित करें।
इसके बाद एक बार फिर तनाव बढ़ गया, जब टीडीपी प्रमुख का काफिला सुरेश के कैंप कार्यालय के पास से गुजर रहा था, वाईएसआरसी के कार्यकर्ताओं ने नायडू के खिलाफ नारे लगाए और कुछ अज्ञात लोगों ने काफिले पर पथराव किया। इस दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात कमांडो नायडू के बचाव में आए और उनमें से एक को सिर में चोट लग गई। कमांडो की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है। उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई।












Click it and Unblock the Notifications