दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मिला YSR कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, TDP की मान्यता को रद्द करने की उठाई मांग
नई दिल्ली, अक्टूबर 29। आंध्र प्रदेश की YSR कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग से टीडीपी की मान्यता को रद्द करने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि टीडीपी के नेता राज्य के अंदर सार्वजनिक तौर पर अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, जो कि लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है, ऐसे में टीडीपी की मान्यता को रद्द कर देना चाहिए। गुरुवार को YSR कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा से मिला और एक ज्ञापन सौंपा।

वाईएसआर कांग्रेस के मुताबिक, टीडीपी के नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर अपशब्दों का प्रयोग किया है जो कि लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है ऐसे में टीडीपी की मान्यता रद्द होनी चाहिए। आपको बता दें कि जो प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयुक्त से मिला, उसमें सांसद वी. विजय साई रेड्डी शामिल थे। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव आयोग से कहा कि आंध्र प्रदेश राज्य में तेलुगु देशम द्वारा लोक प्रतिनिधित्व (आरपी) अधिनियम, 1951 का घोर उल्लंघन हो रहा है। टीडीपी झूठे प्रचार प्रसार, जनसभाओं, प्रेस कांफ्रेंसों और टेलीविजन बहसों के माध्यम से राजनीतिक शब्दावली में अपशब्दों को लाकर एक सुनियोजित अभियान से लोगों के दिमाग में जहर घोल रही है।
विजय साईं रेड्डी ने आगे कहा कि राज्य के लोगों पर इसका खराब असर पड़ रहा है। लोगों को ड्रग्स से जोड़ रही है और अपने बुरे एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए कुछ भी कर रही है। हमने इस संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि पूर्वगामी तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए हम चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचे। हमने आयोग से अनुरोध किया है कि टीडीपी की मान्यता रद्द करके और सार्वजनिक जीवन में शालीनता और मर्यादा बनाए रखने में सहयोग दें।












Click it and Unblock the Notifications