त्याग और धर्म की रक्षा का प्रतीक है मोहर्रम- वाईएस जगन मोहन रेड्डी
हैदराबाद, अगस्त 09। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मुहर्रम के मौके पर एक संदेश जारी करते हुए कहा है कि मुहर्रम त्याग और धर्म की रक्षा का प्रतीक है। साथ ही मुहर्रम को पैगंबर मोहम्मद के पोते हजरत इमाम हुसैन की शहादत का प्रतीक माना जाता है। सीएम ने कहा कि मुहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना भी है और उम्मीद है कि ये पवित्र शोक दिन राज्य में धार्मिक एकता का प्रतिबिंब हैं।

पूर्व सीएम नायडू ने भी किया ट्वीट
मुहर्रम के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने भी ट्वीट कर कहा है कि मुहर्रम के मौके पर सभी को बलिदान की भावना को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुराइयों और अत्याचार से लड़ते हुए अपनी जान समेत सब कुछ न्यौछावर करने वाले हजरत इमाम हुसैन के बलिदान को याद किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications