Jharkhand: हेमंत सोरेन सरकार में युवाओं को मिल रहा रोजगार: मंत्री बेबी
नावाडीह। राज्य के प्रतिभाशाली युवक-युवतियों को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए श्रम एवं नियोजन मंत्रालय के तहत मुख्यमंत्री सारथी योजना का आर्यभट्ट सभागार रांची विश्व विद्यालय से शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ऑनलाइन उद्घाटन में नावाडीह प्रखंड भी शामिल रहा।
यहां उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट क्षेत्र के पलामू में आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान मध्य विद्यालय सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय पलामू के विद्यार्थियों से संवाद भी किया।

यहां इस दौरान सूबे की उत्पाद सह मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी व विशिष्ट रूप से डीडीसी कीर्तिश्री मौजूद थी। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सारथी योजना इस क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट में यह योजना ऐतिहासिक होगी। हेमंत सरकार प्रशिक्षण देकर रोजगार देने का भी काम कर ही है। डीडीसी ने कहा कि इस योजना के तहत सभी वर्ग के युवा नि:शुल्क लाभ ले सकेंगे। इसके लिए सरकार द्वारा पात्रता तय की गई है। सामान्य श्रेणी के 18 से 35 वर्ष के युवक-युवतियों व एसटी/एससी/ओबीसी के 50 वर्ष तक के पुरुष-महिलाओं के लिए प्रखंड स्तर पर कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। पलामू में प्रतिदिन दो पाली में 120 लोग सिलाई मशीन व कंप्यूटर का प्रशिक्षण लेंगे जिसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है।
प्रशिक्षण के बाद सफल युवक/युवतियों को तीन माह के अंदर नियोजन नहीं होने की स्थिति में रोजगार प्रोत्साहन भत्ता के रूप में युवकों को 1000 व युवतियों/दिव्यांग/परलैंगिक को प्रतिमाह 1500 अधिकतम एक वर्ष के लिए डायरेक्ट बेनीफीट ट्रांसफर किया जाएगा। वहीं गैर-आवासीय प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों को उनके घर से प्रशिक्षण केंद्र तक आने-जाने के लिये प्रतिमाह 1000 डीबीटी के माध्यम से भेजे जाने का प्रावधान है। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-123-3444 पर निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण के लिए संपर्क किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications