UP News: यूपी में 9 अगस्त को 'पंच प्रण' की शपथ दिलाएगी योगी सरकार, ये हैं तैयारियां
उत्तर प्रदेश की सरकार ने 9 अगस्त को यूपी में पंच प्रण की शपथ दिलाने की योजना बनाई है।
CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप, शपथ दिलाकर उत्तर प्रदेश में 'मेरी माटी, मेरा देश' और 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत की जाएगी। इस दौरान सभी गांवों, ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, ब्लॉक, छावनी, परिषदों, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों समेत औद्योगिक व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भी होगा आयोजन किया जाएगा।

देश के सभी राज्यों में बनाया जा रहा है अमृत महोत्सव
साथ ही सभी सरकारी विभागों को भारत सरकार की वेबसाइट merimaatimeradesh.gov.in पर संबंधित सेल्फी अपलोड करने के भी निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश को 'उत्तम प्रदेश' बनाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस संबंधी कार्यक्रमों के आयोजन का आगाज वृहद स्तर पर करने की तैयारी पूरी कर ली है। केंद्र सरकार की 'मेरी माटी, मेरा देश' और 'हर घर तिरंगा' अभियान को उत्तर प्रदेश में भी बड़े स्तर पर आयोजित करने की रूपरेखा तय कर रखी है।
पंच प्रण' बदलेंगे देश की तस्वीर
केंद्र सरकार की ओर से पंच प्रण की जो अवधारणा तय की गई है, उसके अनुसार कुल 5 लक्ष्यों को प्रण के रूप में तय किया गया है। इसके अंतर्गत 'विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता व एकजुटता तथा नागरिकों में कर्तव्य की भावना' ये वो लक्ष्य हैं जिनको लक्षित करके पंच प्रण की अवधारणा को अंगीकार किया गया है।
स्वाधीनता की भावना विकसित करने की कोशिश
ये शपथ देश के सभी नागरिकों में स्वाधीनता की भावना विकसित करने और देश की उन्नति को गति देने के लिए सभी के अंदर जज्बा विकसित करने का काम करेगी। जो शपथ प्रदेश भर में दिलाई जाएगी इसका भी एक प्रारूप जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि आजादी के 75वें वर्ष में 75 सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम का समापन 29-30 अगस्त, 2023 को नई दिल्ली के कर्तव्य-पथ पर किया जाना प्रस्तावित है।
ये लेनी होगी शपथ
- मैं शपथ लेता हूं कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाऊंगा। मैं शपथ लेता हूं कि गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।
- मैं शपथ लेता हूं कि देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करूंगा और इसके उत्थान के लिए हमेशा कार्य करता रहूंगा।
- मैं शपथ लेता हूं कि देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयास करता रहूंगा।
- मैं शपथ लेता हूं कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों व दायित्वों का का पालन करूंगा।
- मैं शपथ लेता हूं कि मैं देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहूंगा।
दिल्ली ले जाई जाएगी हर गांव की मिट्टी
कार्ययोजना के अनुसार, 9 से 15 अगस्त के बीच किसी भी चयनित स्थान पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों से मिट्टी-कलश अमृत यात्रा का शुभारंभ करते हुए ब्लॉक स्तर पर 16 से 20 अगस्त, 2023 तक पहुंचाये जायेंगे। एकत्रित कलशों में से एक-एक कलश प्रति ग्राम पंचायत प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित राज्य स्तर राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों तक चयनित श्रेष्ठ प्रतिभागियों के माध्यम से पहुंचाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications