बूथ स्तर पर और सक्रिय होंगी महिलाएं, जेजेपी चलाएगी 'एक बूथ-एक सखी' अभियान - डॉ. अजय चौटाला

बूथ स्तर पर और सक्रिय होंगी महिलाएं, जेजेपी चलाएगी 'एक बूथ-एक सखी' अभियान - डॉ. अजय चौटाला

सिरसा। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने के लिए प्रदेशभर में एक नई मुहिम चलाने जा रही है। युवा जेजेपी का 'एक बूथ एक योद्धा' अभियान के बाद अब हर बूथ पर पार्टी महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी और इस दिशा में पार्टी 'एक बूथ-एक सखी' मुहिम चलाएगी। यह घोषणा मंगलवार को सिरसा में आयोजित जेजेपी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने की। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए और आगामी पंचायत चुनाव को लेकर महिला पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ajay chautala

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में सक्रिय भूमिका में लाने के लिए पार्टी ने हमेशा महिलाओं को हर मुहिम में आगे रखा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को चुनावी राजनीति से जोड़ने की दिशा में जेजेपी ने बड़ी पहल करते हुए 'एक बूथ-एक सखी' मुहिम का आगाज करने का निर्णय लिया है और 'एक बूथ-एक योद्धा' अभियान की तर्ज पर जेजेपी सूबे में हर बूथ पर 'एक बूथ-एक सखी' अभियान चलाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जेजेपी का गठन जनता के हितों के लिए हुआ है और पार्टी का हमेशा से प्रयास रहा है कि जनसेवा सर्वोपरि रहे। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में पार्टी हमेशा समय-समय पर ऐसी बैठकें कर जनता से तालमेल बनाए रखती है।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा जेजेपी के गठन के चंद महीनों में राज्य सरकार में हिस्सेदारी दिलाने में महिलाओं का बड़ा योगदान रहा हैं। उन्होंने कहा कि हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम का पार्टी के 10 विधायक बनाने और 16 प्रतिशत वोट दिलवाने में बड़ी भूमिका रही। बैठक में आगामी पंचायत में महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी पर भी फोकस किया गया और पंचायत चुनाव में रुचि रखने वाली महिलाओं को अभी से तैयारी शुरू करने को कहा।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सांसद-विधायक बनने के लिए सरपंच-जि़ला परिषद के चुनाव में महिलाएं अहम कड़ी साबित होंगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पंचायती चुनाव नजदीक है इसलिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें और लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करें।

बैठक में जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि महिलाओं को पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का कानून बनवाकर पार्टी ने अपना वादा निभाया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह वादे अनुसार डिपुओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलवाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया है। विधायक नैना सिंह चौटाला और जेजेपी महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण ने 'एक बूथ एक सखी' कार्यक्रम को लेकर महिला पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हमेशा पार्टी में महिलाओं की भूमिका अहम रही हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी हर बूथ पर मजबूत महिला कार्यकर्ताओं को एक बूथ-एक सखी कार्यक्रम के तहत अहम जिम्मेदारी देगी। इस बैठक में उपस्थित महिलाओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जेजेपी राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ महिला पदाधिकारियों के अलावा महिला प्रदेश कार्यकारिणी की सभी पदाधिकारी मौजूद रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+