'भारतीय नारी, सब पर भारी!', Asian Games में महिला क्रिकेट टीम की जीत पर बोले सीएम धामी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। महिला क्रिकेट के इतिहास में भारत के लिए ये गौरव का पल है। जिसको लेकर महिला क्रिकेटर्स को बधाईयां दी जा रही हैं। देश नाम करन पर महिला क्रिकेटर्स को बधाई देते हुए सीएम धामी ने इसे नारी शक्ति की स्वर्णिम विजय बताई है।
एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) में भारत ने पहली बार गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है। भारत का मुकाबला हांग्जो के पिंगफेंग कैम्पस क्रिकेट फील्ड में श्रीलंका की टीम से हुआ। भारतीय टीम ने इस मैच में श्रीलंका को 19 रन से शिकस्त देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

महिला क्रिकेट टीम की इस जीत को उत्तराखंड के सीएम धामी ने ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि चीन में हो रहे एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीत कर एक नया इतिहास रचने का कार्य किया है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, " नारी शक्ति की स्वर्णिम विजय ! हमें विश्वास है कि भविष्य में भी आप अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से देश को गौरवान्वित करती रहेंगी। उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं!"
इससे पहले एशियन गेम्स में फाइनल मुकाबले को लेकर एक अन्य पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, "निशाना स्वर्ण पर.. !" एशियन गेम्स में आयोजित 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम प्रतिस्पर्धा में रुद्राक्ष पाटिल, ऐश्वर्य तोमर और दिव्यांश पंवार द्वारा स्वर्ण पदक अर्जित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ! मां भारती को गौरवभूषित करती आपकी इस स्वर्णिम विजय पर समस्त देशवासी गौरवान्वित हैं।
बता दें की एशियन गेम्स के मुकाबले में भारत ने 117 रन का लक्ष्य रखा और जवाब में श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक रन हसिनी परेरा (25) ने बनाए। नीलाक्षी डी सिल्वा ने 23 और ओशादी रणसिंघे ने 19 रन का योगदान दिया। इन तीनों को छोड़कर अन्य श्रीलंकाई प्लेयर 15 का आंकड़ा भी पार नहीं सकीं। कप्तान चमारी अटापट्टू 12 और अनुष्का संजीवनी 1 रन ही जुटा पाईं। भारत के लिए तितास साधु ने तीन जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो विकेट चटकाए। दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर और देविका वैद्य ने एक-एक विकेट झटका।












Click it and Unblock the Notifications