महिला आरक्षण विधेयक: MLC कविता 15 मार्च को दिल्ली में करेंगी गोलमेज सम्मेलन
बीआरएस एमएलसी की भूख हड़ताल दिल्ली आबकारी नीति मामले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने उनकी उपस्थिति से ध्यान हटाने की कोशिश थी जिसपर कविता ने उन्हें करारा जवाब दिया।

तेलंगाना की एमएलसी और बीआरएस नेता के. कविता संसद में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर राजनीतिक दलों, नागरिक समाज संगठनों और अन्य लोगों के साथ बुधवार को नई दिल्ली में एक गोलमेज सम्मेलन आयोजित करेंगी। कविता के कार्यालय ने मंगलवार को यहां बताया कि गोलमेज सम्मेलन 15 मार्च को दोपहर तीन से पांच बजे तक राष्ट्रीय राजधानी के एक होटल में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन कविता की अध्यक्षता वाले सांस्कृतिक संगठन भारत जागृति द्वारा किया जा रहा है। एमएलसी कविता ने संसद के इस बजट सत्र में लंबे समय से लंबित महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने की मांग को लेकर 10 मार्च को दिल्ली में भूख हड़ताल की थी।
हालांकि कांग्रेस और बीजेपी ने आरोप लगाया था कि बिल के समर्थन में बीआरएस एमएलसी की भूख हड़ताल दिल्ली आबकारी नीति मामले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने उनकी उपस्थिति से ध्यान हटाने की कोशिश थी, जिसपर कविता ने उन्हें करारा जवाब दिया। कविता ने कहा कि केंद्र सरकार उनके पिता को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications