सभी महिलाओं को हर महीने मिलेगा 1 हजार रुपये, पंजाब सरकार की दूसरी गारंटी पूरी करने के लिए मसौदा तैयार
गत वर्ष हुए विधानसभा चुनावों में 'आप' ने इसे महत्वपूर्ण चुनावी मुद्दा बनाते हुए वार्ड स्तर पर अपने वर्करों और उम्मीदवारों से महिलाओं के फॉर्म भी भरवाए थे, जिसका असर चुनावों में परिणाम के रूप में देखने को मिला।

सरकार बनने पर महिलाओं को प्रति महीना 1 हजार रुपए देने का वायदा करने वाली 'आप' सरकार जल्दी ही अपनी दूसरी गारंटी पूरी करने जा रही है। हल्का दक्षिणी से विधायिका राजिंदरपाल कौर छिन्ना ने इस बारे अहम जानकारी दी है। छीना ने कहा कि 'आप' सरकार जनता से किए गए हरेक वायदे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा निगम चुनाव से पहले हम अपनी दूसरी गारंटी भी पूरी कर रहे हैं, जिसमें महिलाओं को प्रति महीने 1 हजार रुपया दिया जाना है। इसके लिए सी.एम. भगवंत मान को मसौदा तैयार करके दिया जा चुका है।
बता दें कि गत वर्ष हुए विधानसभा चुनावों में 'आप' ने इसे महत्वपूर्ण चुनावी मुद्दा बनाते हुए वार्ड स्तर पर अपने वर्करों और उम्मीदवारों से महिलाओं के फॉर्म भी भरवाए थे, जिसका असर चुनावों में परिणाम के रूप में देखने को मिला। लेकिन सरकार बनने के 10 महीने बाद भी फॉर्म भरने वाली महिलाएं अब उक्त वायदे के पूरा होने के इंतजार में हैं, जिसे लेकर विधायिका छीना की ओर से आज दी गई जानकारी ने विरोधियों द्वारा भी इसे लेकर उठाए जा रहे कई सवालों के जवाब एक साथ दे दिए हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब: CM भगवंत मान ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, बोले- सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रही सरकार












Click it and Unblock the Notifications