क्या प्रियंका गांधी तेलंगाना से लड़ेंगी लोकसभा का चुनाव? जानिए किस सीट से बन सकती हैं उम्मीदवार
सूत्रों की मानें तो आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को चुनावी राजनीति में उतारने जा रही है।

क्या प्रियंका गांधी तेलंगाना से लड़ेंगी लोकसभा का चुनाव? जानिए किस सीट से बन सकती हैं उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस बड़े गेम प्लान की तैयारी कर रही है। कहा जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को चुनावी राजनीति में उतारने जा रही है। इसके लिए वह अपनी दादी इंदिरा गांधी के नक्शेकदम पर चलते हुए तेलंगाना से चुनाव लड़ सकती हैं।
न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में तेलंगाना से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्हें मेदक या महबूबनगर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा जा सकता है।
अगर पार्टी प्रियंका गांधी का नाम फाइनल करती है तो वह तेलंगाना से अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत करेंगी। तेलंगाना कांग्रेस परिवार के लिए नया राज्य नहीं है। 1980 के लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी ने मेदक सीट से जीत हासिल की थी और सत्ता में वापसी की थी।
1980 का चुनाव इंदिरा गांधी के लिए बहुत की मुश्किल चुनाव था। इसके पहले इमरजेंसी के बाद इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 1977 का चुनाव बुरी तरह हारी थीं। खुद इंदिरा रायबरेली सीट से चुनाव हार गई थीं।
कांग्रेस एक बार फिर से मुश्किल दौर से जूझ रही है। यही वजह है कि इस बार मेदक सीट से प्रियंका गांधी पर दांव लगाने की तैयारी की जा रही है। पार्टी को लगता है कि जिस तरह तब जनता ने इंदिरा गांधी को स्वीकार किया था, उसी तरह प्रियंका को भी करेगी।












Click it and Unblock the Notifications