‘देवेगौड़ा की पार्टी के खिलाफ नहीं उतारेंगे उम्मीदवार’, कर्नाटक में JDS का समर्थन करेगी केसीआर की पार्टी बीआरए

बीआरएस के एक वरिष्ठ नेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनता दल हमारा स्वाभाविक सहयोगी है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि जद (एस) चुनाव में सफल हो।

telangana

भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनाव में जनता दल (सेक्युलर) को पूरी तरह समर्थन करने का ऐलान किया है। बीआरएस ने जनता दल (सेक्युलर) को अपना स्वाभाविक सहयोगी बताते हुए कहा कि आगामी चुनाव में पूर्व प्रधान मंत्री एच डी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली पार्टी को पूरी तरह समर्थन किया जाएगा। तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी ने पहले चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने का प्लान बनाया था लेकिन अब यह बाकि नहीं रह गया है।

बीआरएस के एक वरिष्ठ नेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनता दल (सेक्युलर)) हमारा स्वाभाविक सहयोगी है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि जद (एस) चुनाव में सफल हो। सूत्रों के मुताबिक केसीआर जद (एस) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे, खासकर उन क्षेत्रों में जहां तेलुगु भाषी लोग घनी आबादी में हैं। कर्नाटक में मई तक विधानसभा चुनाव होने हैं।

ममता बनर्जी भी आ सकती हैं साथ
जेडी (एस) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने पिछले हफ्ते कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी और टीएमसी प्रमुख से कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार करने का अनुरोध किया था। ममता बनर्जी ने कुमारस्वामी के कर्नाटक में प्रचार करने के अनुरोध पर सहमति व्यक्त की है। उन्होने बीआरएस से कहा कि वह उन्हें कार्यक्रम बना कर दें।

कांग्रेस ने जारी की 124 उम्मीदवारों की लिस्ट
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बिगुल बज चुका है। सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी दल पूरी तरह सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा कर दी है। कांग्रेस द्वारा जारी की गयी इस लिस्ट में कई बड़े नाम दिखाई दे रहे हैं।

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 17 मार्च को दिल्ली में एक बैठक के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची को मंजूरी दी है। समिति की अध्यक्षता कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे करते हैं। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव मई से पहले होने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+