सीएम नवीन पटनायक ने प्रणब प्रकाश दास को क्यों बनाया पर्यवेक्षक, समझिए पूरी कहानी

बीजू जनता दल के एक वरिष्ठ नेता ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया, 'अगर धर्मेंद्र प्रधान लोकसभा चुनाव लड़ने का विकल्प चुनते हैं तो वह ढेंकानाल या संबलपुर से चुनाव लड़ सकते हैं।

odisha

बीजू जनता दल (बीजद) ने भाजपा को एक करारा जवाब देते हुए, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बाद नंबर दो की पॉजिशन वाले प्रणब प्रकाश दास, को ढेंकानाल, अंगुल, संबलपुर और क्योंझर जिलों के पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। प्रणब प्रकाश दास को बॉबी के नाम से जाना जाता है।

इस नियुक्ति की घोषणा सोमवार को बीजद के अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए विभिन्न जिलों के पर्यवेक्षकों के अपने लाइन-अप के पुनर्गठन के प्रयासों के तहत की गई है।

अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, बीजू जनता दल इस संबंधे में अपनी रणनीति बना रही है कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान या तो ढेंकनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं या फिर संबलपुर से। 2014 से केंद्र सरकार में मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस बार ओडिशा से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है, जिसके बाद बीजू जनता दल ने अभी अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

बीजू जनता दल के एक वरिष्ठ नेता ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया, 'अगर धर्मेंद्र प्रधान लोकसभा चुनाव लड़ने का विकल्प चुनते हैं, तो वह ढेंकानाल या संबलपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। उनकी हाल की कुछ गतिविधियों से संकेत मिले हैं कि वे दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में चुपचाप जनता के मूड, पार्टी की ताकत और अन्य कारकों का आकलन कर रहे हैं। प्रणब प्रकाश दास को शामिल करने का पार्टी का फैसला इस बात का स्पष्ट संकेत है कि यह प्रधान को रोकने की रणनीति बना रही है।'

वहीं बीजू जनता दल के महासचिव अरुण कुमार साहू ने कहा कि राज्य के सभी 30 जिले पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, 'चूंकि हमारी पार्टी हर निर्वाचन क्षेत्र और हर जिले पर ध्यान केंद्रित करती है, इसलिए हमने 2022 में पिछले पंचायत चुनाव के दौरान बड़ी जीत हासिल की और सभी 30 जिलों में जिला परिषद का गठन किया। इसलिए हमारे लिए हर जिला महत्वपूर्ण है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+