जमीन की रजिस्ट्री करवाने वालों को अब नहीं होना होगा परेशान, भगवंत मान सरकार ने जारी किया आदेश

ऐसे कई मामलों में विवाद भी पैदा हो जाते हैं क्योंकि रजिस्ट्री अक्सर तय करार अनुसार आखिरी तारीख को ही होती है। ऐसे में अगर उस समय तक किसी संपत्ति की कीमतें बढ़ जाती हैं।

भगवंत मान

प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवाने वालों को अचानक छुट्टी के कारण परेशान नहीं होना पड़ेगा। पंजाब सरकार ने एक आदेश जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि रजिस्ट्री के काम वाले दिन आने वाली इस तरह की छुट्टी कारण उस दिन पहले से तय हुई रजिस्ट्री का काम बंद न किया जाए। दरअसल लोगों ने रजिस्ट्री करने के लिए ऑनलाइन समय पहले ही ले लिया होता है और अचानक छुट्टी होने के कारण लोगों को रजिस्ट्री का समय फिर से शेड्यूल करना पड़ता है। वहीं जो दूर-दूर से रजिस्ट्री कराने के लिए आते हैं, उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी कई शिकायतें पंजाब सरकार तक पहुंच हैं। इसे देखते हुए पंजाब सरकार ने आदेश जारी किया है कि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर रजिस्ट्री का काम किसी भी तरह से नहीं रोका जाए। इस संबंध में सभी सब-रजिस्ट्रार और संयुक्त सब-रजिस्ट्रार को भी सूचित कर दिया गया है।

ऐसे कई मामलों में विवाद भी पैदा हो जाते हैं क्योंकि रजिस्ट्री अक्सर तय करार अनुसार आखिरी तारीख को ही होती है। ऐसे में अगर उस समय तक किसी संपत्ति की कीमतें बढ़ जाती हैं और छुट्टी के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं होती है तो बेचने वाले के पास करार रद्द करने करने का अधिकार होता है जबकि खरीदार भी करार से पीछे हट भी सकता है। ऐसे में मामला विवाद या कानूनी कार्रवाई तक पहुंच जाता है। जबकि इसमें मुख्य भूमिका अचानक आई छुट्टी की है। फिलहाल, सरकार के इस फैसले से जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- 3 करोड़ पंजाबियों की आवाज 'विधानसभा सत्र' बिना रोक-टोक के चलेगा, CM मान का SC के फैसले पर धन्यवाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+