डिप्टी CM ने पैर छुए तो दादा ने दिया आशीर्वाद, दुष्यंत ने लिखा- चट्‌टान से इरादों का साथ

आशीर्वाद लेते समय दुष्यंत के चेहरे पर भी मुस्कान थी और ओपी चौटाला के चेहरे पर भी। ऐसे में दोनों की मुस्कान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भविष्य में दोनों परिवारों में फिर से सुलह हो सकती है।

When Deputy CM Dushyant Chautala touched his feet, grandfather blessed him.

हरियाण के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने एक बार फिर से अपने दादा के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया है। साथ ही दोनों के बीच कुछ पल बातचीत भी हुई। दुष्यंत ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर इसकी फोटो शेयर की है। साथ ही लिखा है कि दादा से बात, आशीर्वाद के रूप में हाथ, मजबूत हौसलों, चट्‌टान से इरादों का साथ। हरियाणा के पूर्व सीएम और पूज्य दादा चौधरी ओमप्रकाश चौटाला से एक वैवाहिक समारोह में पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

दोनों के चेहरे पर मुस्कान
आशीर्वाद लेते समय दुष्यंत के चेहरे पर भी मुस्कान थी और ओपी चौटाला के चेहरे पर भी। ऐसे में दोनों की मुस्कान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भविष्य में दोनों परिवारों में फिर से सुलह हो सकती है। दुष्यंत की यह फोटो वायरल होते ही उनके पार्टी पदाधिकारियों ने इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

दादा के खिलाफ कभी नहीं बोले दुष्यंत: दिग्विजय
गौरतलब है कि हरियाणा के बड़े राजनीतिक घराने चौटाला परिवार में 2018 में मतभेद पैदा हो गए थे। इसके बाद अजय चौटाला ने जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठन किया। इनेलो से अलग होने के बाद भी अजय चौटाला, दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला ने ओपी चौटाला के प्रति कोई बयानबाजी नहीं की। साथ ही पार्टी वर्करों को भी इसकी नसीहत दी थी। हालांकि तीनों अभय चौटाला पर समय-समय पर वार करते रहे हैं।

पहले भी लिया था आशीर्वाद
दुष्यंत चौटाला ने इससे पहले कैप्टन अभिमन्यु की बेटी की शादी में दादा से आशीर्वाद लिया था। हालांकि तब यह चर्चा चलनी शुरू हो गई कि चौटाला परिवार एक हो सकता है, लेकिन इसके बाद ओपी चौटाला का बयान सामने आया और उन्होंने कहा कि विद्रोहियों से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं होगा। इसके बाद सुलह पर विराम लग गई थी। हालांकि दिग्विजय चौटाला ने इस पर प्रतिक्रिया दी थी कि आशीर्वाद लेने वाले ले गए, जलने वाले जल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+