झारखंड सरकार की पुरानी पेंशन योजना का हुआ स्वागत, अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी परिसंघ ने क्या कहा?
रांची, सितंबर 03। अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी परिसंघ ने झारखंड सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना लागू करने के निर्णय का स्वागत किया है। परिसंघ के राष्ट्रीय सचिव विकास कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घर कहा कि केंद्रीय वेतनमान एवं केंद्रीय सेवा शर्त झारखंड में लागू रहने के बाद भी पुरानी पेंशन योजना झारखंड के कर्मियों के लिए लागू किया जाना एक ऐतिहासिक कदम है।

विकास कुमार ने कहा कि इस मामले में झारखंड सरकार ने कर्मचारी के पक्ष में कदम उठाकर अपने चुनावी घोषणा को पूर्ण किया है। उन्होंने बिहार सरकार से आग्रह किया है कि बिहार में लागू केंद्रीय वेतन एवं केंद्रीय सेवा शर्त के सिद्धांत से हटकर अपने हठधर्मिता को छोड़ते हुए राज्य कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का निर्णय अविलंब करने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications