Rajasthan: हमारी पार्टी फिर से राजस्थान में सरकार बनाएगी- CM अशोक गहलोत
Rajasthan: राजस्थान के बारां में आज दूसरे दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रवास पर रहें और सर्किट हाउस में मीडिया कर्मियों से बातचीत भी की. उसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। प्रेसवार्ता के दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि हमारी पार्टी फिर से राजस्थान में रिपीट करेगी,वही सीएम ने कहा की राजीव गांधी खेलों से खिलाड़ियों में उत्साह का संचार हुआ है. राजस्थान सरकार के फैसले पूरे देश में ऐतिहासिक रहे हैं।

सीएम गहलोत ने कहा कि गुजरात मॉडल सिर्फ हवा हवाई है, वहां सड़कें तक खराब है. गहलोत ने कहा की राजस्थान मॉडल होना चाहिए, पूरे देश में लागू होना चाहिए. ओपीएस मामले पर भाजपा लोगों को गुमराह कर रहा है. राजस्थान की हेल्थ स्कीम पूरे देश में लागू होनी चाहिए, ऐसी मैनें पीएम मोदी से मांग की है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने एक ट्वीट में कहा है कि हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है। राजनीति में हर किसी की महत्वाकांक्षा होती है। हमें बुरा क्यों लगता है? फर्क सिर्फ दृष्टिकोण का है। हम सबको मिलकर अगला चुनाव जीतना चाहिए। यह देश और कांग्रेस के लिए भी जरूरी है।
मालूम हो कि वहीं, दूसरी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बारां में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। बारां में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) के लिए आभार व्यक्त करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के माध्यम से प्रदेश को कई छिपी हुई खेल प्रतिभाएं मिली है जिससे आगामी दिनों में कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications