हर आदमी को बनाना चाहता हूं अमीर' पार्टी बैठक में बोले अरविंद केजरीवाल

रविवार को आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई। इसके बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

arvind

नई दिल्ली,18 दिसंबरः रविवार को आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई। इसके बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी (BJP) पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई बढ़ गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे देश में सबसे कम महंगाई दिल्ली में है।

Recommended Video

    Arvind Kejriwal का मजेदार बयान- हम Gujarat से बैल से दूध निकालकर लाए | वनइंडिया हिंदी #shorts

    इस मौके पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईमानदार लोगों पर सीबीआई और ईडी के छापेमारी की जा रही है। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, "मैं इस देश के हर आदमी को अमीर बनान चाहता हूं।" उन्होंने कहा, "भगवान ने भारत को ठीक करने के लिए आम आदमी पार्टी को चुना और जरिया बनाया है।

    मेरा आम आदमी पार्टी को लेकर कोई विजन नहीं: केजरीवाल
    सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाषण देते हुए कहा, "मेरा आम आदमी पार्टी को लेकर कोई विजन नहीं है, देश को लेकर विजन है। धर्म के नाम पर हिंसा नहीं होनी चाहिए, देश 130 करोड़ लोगों का परिवार है। अगर सभी धर्मों के लोग एक साथ रहकर काम नहीं कर सकते तो देश तरक्की नहीं कर सकता है, जो पार्टी देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहती है, वह देश को पीछे ले जाना चाहती है।"

    केजरीवाल बोले- हमने दिल्ली में सरकारी अस्पताल और स्कूल संभाले
    इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हम चाहते हैं कि हमारे पूरे देश के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और पूरे देश के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। आज हमने दिल्ली में सरकारी अस्पताल और सरकारी स्कूल संभाले हैं, इसे देश भर में करना है। मैं इस देश से गरीबी ही दूर करना नहीं चाहता, बल्कि मैं इस देश के हर आदमी को अमीर बनाना चाहता हूं।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+