बिजली विभाग के JE पर गांववालों ने लगाए रिश्वत के आरोप, डिप्टी CM चौटाला ने दिए जांच के निर्देश

हिसार: हिसार के गांव उमरा में सोमवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इसमें बिजली, पानी व अन्य विकास से जुड़े मुद्दे शामिल रहे। इस दौरान उमरा निवासी ईश्वर, रामनिवास, नरेंद्र, सुरेश व सुरेंद्र ने उमरा में बिजली विभाग के जेई पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि उनका बिल ठीक करने और लाइन आदि की समस्याओं को लेकर जेई रुपये मांग रहे हैं। मामले के संज्ञान में आते ही डिप्टी सीएम दुष्यंत ने इस मामले की जांच अधीक्षक अभियंता को करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जल्द ही जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम के एक्शन में आने से बिजली महकमे में हड़कंप मच गया है। डिप्टी सीएम ने कहा है कि आमजन को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है, इसलिए संबंधित विभागों के अधिकारी अपने यहां लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करें।

Villagers accuse JE of electricity department of bribery, Deputy CM Chautala gave instructions for investigation

बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
गांव उमरा में जन शिकायतों को सुनते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि सुल्तानपुर में चंदा व लिताना तालाब की चारदीवारी का एस्टीमेट जल्द तैयार किया जाए। पूठी- उमरा रोड निवासियों ने ढाणी में बिजली कनेक्शन ना दिए जाने की बात रखी, उन्होंने कहा कि इस संबंध में दस्तावेज व अन्य औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई है। इस पर उपमुख्यमंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिन स्थानों पर लाइट की आपूर्ति सुचारू नहीं है, वहां बिजली लाइनें बदलने की हिदायत दी गई। एक अन्य शिकायत में कहा गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव उमरा में 150 मकान वर्ष 2015 उसे मंजूर हैं लेकिन उनकी राशि जारी नहीं हुई, इस पर प्रशासनिक अधिकारियों को संज्ञान लेने के निर्देश दिए गए हैं।

श्मशान घाट बनाने के दिए निर्देश
गांव सुल्तानपुर में अनुसूचित जाति के श्मशान घाट की चारदीवारी तथा रास्ते के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिवधाम नवीनीकरण योजना के तहत यह कार्य करवाए जाएं। एक अन्य शिकायत में गांव सोरखी के ग्रामीणों ने कहा कि उनके खेतों में एक अधूरा खाल है। पूर्व सरपंच सत्यनारायण ने कहा कि लगभग चार एकड़ भूमि पर यह खाल नहीं बना है। इस पर डी प्लान के तहत खाल का निर्माण करने के निर्देश दिए गए। ढाणी ठाकरियां के प्रतिनिधि मंडल ने उप मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि उनके गांव में साल 1984-85 से नाला है जोकि मोगा नंबर 20 100 पर स्थित है। यहां 8 किल्ले की नाली को पक्का किए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए। इसके अतिरिक्त उपमुख्यमंत्री ने गांव ढंढेरी में ढाणियों में पीने की पाइप लाइन बिछाने, गांव कंवारी में पेयजल समस्या को दूर करने, लाडवा रोड पर बनी खेत की ढाणियों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने, सुल्तानपुर-धमाणा रोड पर बनी ढाणियों में पीने का पानी सुनिश्चित करने, भगाना माइनर से नाली बनाने के लिए सिचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+