विजयवाड़ा का एक ऐसा स्टेशन, जिसको पूरी तरह से संचालित करती हैं महिला कर्मचारी

विजयवाड़ा का एक स्टेशन पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित है।

an

विजयवाड़ा के रामवरप्पाडु रेलवे की देशभर में खूब चर्चा हो रही। इस स्टेशन को पूरी तरह से महिला कर्मचारी संचालित करती हैं, लेकिन उनका ये सफर आसान नहीं था। 2018 में वहां पर दिन में ही शराबियों और गांजा बेचने वालों का डर लगा रहता था, लेकिन अब ये पूरी तरह से सुरक्षित है। इसको सरकार ने पूरी तरह से महिला रेलवे स्टेशन भी घोषित कर रखा है।

शहर के बाहरी इलाके में स्थित रामवरप्पाडु 2018 में तब सुर्खियों में आया था जब दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा डिवीजन ने इसे पूरी तरह से महिला रेलवे स्टेशन घोषित किया था। हालांकि रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन को विजयवाड़ा-गुडीवाडा-मचिलीपट्टनम-नरसापुरम लाइन दोहरीकरण कार्यों के हिस्से के रूप में विकसित किया, लेकिन ये बदमाशों के लिए एक केंद्र बन गया क्योंकि ये बाहरी इलाके में स्थित है।

रात के समय शराबियों की मौजूदगी के कारण यात्री स्टेशन पर चढ़ने या आने से डरते थे। रेलवे अधिकारियों ने एक साहसिक कदम उठाया और एक महिला बल तैनात किया, जिसमें एक स्टेशन सुपरटेंडन, तीन स्टेशन मास्टर और छह प्वाइंट महिलाएं शामिल थीं।

स्टेशन सुपरटेंडन एम शैलजा के मुताबिक कुछ लोग प्लेटफॉर्म पर शराब पीते और वहां कांच की बोतलें तोड़ते थे। उन्होंने प्रवेश द्वारों को बंद कर यात्रियों को परेशान किया। वे आपस में झगड़ते और गाली-गलौज करते थे। पहले तो हम घबराए, लेकिन हमारे उच्च अधिकारियों और रेलवे पुलिस ने हमारा साथ दिया और हमें उनका सामना करने का साहस दिया। अब वे स्टेशन परिसर में प्रवेश करने से डरते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+