Mahendragarh: AAP की विजय संकल्प यात्रा, कार्यकर्ता बोले- हर घर बनेगा राष्ट्र के विकास का भागीदार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में 'आप' के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब हमारी पार्टी राष्ट्रीय दल बन गई है। हमारा संकल्प घर को देश के विकास का भागीदार बनाने के लिए प्रेरित करने का है।

Mahendragarh News: आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को आम आदमी पार्टी की एमसीडी दिल्ली चुनाव में जीत व राष्ट्रीय पार्टी बनने के उपलक्ष्य में विजय संकल्प यात्रा निकाली। पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव के नेतृत्व में यात्रा सुबह 11 बजे नांगतिहाड़ी मोड़, नारनौल से शुरू कर जिले के चारों हलकों से होते हुए शाम को महेंद्रगढ़ अनाज मंडी पहुंच संपन्न हुई। यात्रा का जिले भर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

डॉ. मनीष यादव ने कहा कि देश में हजारों राजनैतिक दल बने हैं लेकिन गिनी चुनी पार्टी ही राष्ट्रीय पार्टी बन पायी हैं। सभी को उस सवाल का जवाब मिल गया है कि क्या आम आदमी पार्टी देश भर में बीजेपी और कांग्रेस का विकल्प बन सकती है। अब आम आदमी पार्टी को दोनों राष्ट्रीय दल बीजेपी और कांग्रेस के विकल्प के तौर पर देश भर में देखा जाएगा। सिर्फ 10 साल में इस मुकाम तक पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि है। देश के लोगों से आम आदमी पार्टी को जो प्यार मिल रहा है वो इस बात की गवाही है कि लोग अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय नेता के रूप में पसंद कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय पार्टी बनने पर कहा कि लोग देश में स्कूलों, अस्पतालों और मूलभूत सुविधाओं की राजनीति देखना चाहते हैं तथा पार्टी के कार्यकर्ता इस राजनीति को देश के हर प्रदेश के एक-एक घर तक लेकर जाएंगे। 2024 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी हरियाणा में भी सरकार बनाने जा रही है इसी उपलक्ष्य में आज पूरे जिले में विजय संकल्प यात्रा निकाली जा रही है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. सुकेश दीवान, संगठन मंत्री गिरीश खेड़ा, महेंद्र सिंह राता, सत्यनारायण यादव, अधिवक्ता कुलदीप भरगड़, पूर्व नप चेयरमैन प्रत्याशी सोनू सैनी, नरेंद्र राव, हरेंद्र शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष, संदीप सेठ, डॉ. राज सुनेश, रोनक सिंह चौधरी, ताराचंद त्योंडवाल, आत्माराम सैनी, ललित शर्मा, जीतू कपिल, प्रदीप सोनी, हरीश सैनी, शुभम सैनी, पुनीत नीरपुर, अनिल यादव, नेकी राम, अरविंद गुप्ता, मनोज धैनवाल भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+