यह बहुत खतरनाक गैस है, जिसके चलते इतनी मौतें हुईं: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह

लुधियाना गैस लीक मामले पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यह यह बहुत खतरनाक गैस है, जिसके चलते इतनी मौतें हुईं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह

लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में जहरीली गैस के रिसाव से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा है कि इस घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 3 बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक डॉक्टर के तौर पर बहुत हैरान हूं कि इतनी मौतें अचानक कैसे हुई हैं।

यह घटना किस गैस के कारण हुई इसकी जांच की जा रही है। ऐसा लगता है कि यह बहुत ही खतरनाक गैस है, जिससे अचानक इतनी मौतें हुईं। उन्होंने कहा कि बचाव दल मौके पर पहुंचा है और पंजाब सरकार राहत कार्य कर रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और इलाज करा रहे लोगों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Punjab Gas Leak: पंजाब CM भगवंत मान ने जताया दुख, बोले- मदद की हर कोशिश जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+