Punjab Gas Leak: पंजाब CM भगवंत मान ने जताया दुख, बोले- मदद की हर कोशिश जारी
Punjab Gas Leak: लुधियाना में गैस रिसाव की घटना पर सीएम भगवंत मान ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। प्रभावितों की हर संभव मदद की जा रही है।

Punjab Gas Leak: पंजाब के लुधियाना में रविवार को गैस लीक होने के चलते 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं, अभी तक 11 लोग बेहोशी की हालत में हैं। पूरे इलाके को पुलिस ने सील कर दिया है। लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमें भी मौजूद हैं।
इसी बीच राज्य के सीएम भगवंत मान ने लुधियाना में गैस रिसाव की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। प्रभावि मदद की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना लुधियाना के ग्यारसपुर स्थित एक इमारत में हुई। यहां मिल्क बूथ बना हुआ है। सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर लोग हमेशा की तरह दूध लेने पहुंचे और एकाएक बेहोश हो गए। जानकारी मिली कि इलाके में गैस रिसाव हो चुका है। हालांकि, अभी तक गैस रिसाव की सही वजह नहीं पता चल सकी है।
एक किलोमीटर तक का इलाका सील
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में खलबली मच गई। आननफानन पुलिस के आला अफसर, फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया गया। एनडीआरएफ के पहुंचते ही लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। घटना के एक किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications