छठ की बधाई देते हुए वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा- वसुं ऊँ नमो भास्कराय नम:!

सनातन धर्म में छठ पूजा का खास महत्व है। यह दिवाली के छह दिन बाद मनाया जाता है। इस साल छठ पूजा का उत्सव शुक्रवार, 17 नवंबर, 2023 को शुरू हुआ, जिसमें छठ व्रतियों ने पवित्र स्नान के साथ कई अनुष्ठान में भाग लिए। चार दिवसीय छठ पूजा का समापन 20 नवंबर को होगा। छठ पूजा के प्रत्येक दिन में अलग-अलग अनुष्ठान शामिल होते हैं। पहले दिन श्रद्धालु पवित्र स्नान करते हैं। छठ के इस पावन पर्व पर वसुंधरा राजे ने बधाईयां दीं।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, वसुं ऊँ नमो भास्कराय नम: ! सूर्य भगवान की उपासना के महापर्व 'छठ पूजा' की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभेच्छाएं। इस पावन अवसर पर मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करती हूं।

Vasundhara Raje

बताते चलें कि छठ पूजा के तीसरे दिन को संध्या अर्घ्य के रूप में मनाया जाता है। यह छठ पूजा का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन परिवार के सभी सदस्य नदी किनारे जाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं।

इस साल अर्घ्य 19 नवंबर 2023 रविवार यानी आज दिया जाएगा। इस दिन सूर्यास्त शाम 5:26 बजे होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्रती इस दौरान प्रसाद सजाते हैं और कमर तक पानी में खड़े होकर परिक्रमा करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+