वसुंधरा राजे ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दी बधाई, कहा- राष्ट्र का स्वाभिमान है आपका जीवन
बीजेपी नेता व राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने रविवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और शेखावटी सांसद सुमेधानंद सरस्वती को बधाई। राजे ने कहा कि राष्ट्र का स्वाभिमान पू्र्व राष्ट्रपति के मार्गदर्शन में यूं ही सफलता प्राप्त करता रहे।
वहीं सांसद सुमेधानंद के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि उनका जीवन शेखावटी के विकास के लिए समर्पित है। राजे ने खाटू श्याम जी से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने कहा शेखावटी सांसद का स्वास्थ्य बेहतर हो ताकि वे लंबे समय तक जनता की सेवा करने में सक्षम हों।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बधाई देते हुए वसुंधरा राजे ने कहा, "मां भारती की सेवा में समर्पित, आदरणीय पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करती हूं, ताकि राष्ट्र का स्वाभिमान आपके मार्गदर्शन में यूं ही सफलता प्राप्त करता रहे।"
बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन दिनों केंद्र की ओर दी गई एक अहम जिम्मेदारी निभाई। वन नेशन- वन इलेक्शन की आवश्यता को लेकर बनी समिति की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति को सौंपी गई।
पूर्व राष्ट्रपति कोविंद और सांसद सुमेधानंद के अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. दिगम्बर सिंह को भी राजे ने उनकी जयंती पर याद किया। उन्होंने लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. दिगम्बर सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। डॉ. सिंह सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति थे तथा उनमें विषम परिस्थितियों में भी हौसला बनाए रखने की काबिलियत थी।"
इसके अलावा वसुंधरा राजे ने केन्द्रीय मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला को भी जन्मदिन की बधाई दी। पूर्व सीएम व दिग्गज बीजेपी नेता ने अपने ट्वीट में लिखा, "केन्द्रीय मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला जी को जन्मदिन की आत्मीय शुभकामनाएं। आप सदैव प्रसन्न रहें, स्वस्थ रहें तथा यूं ही राष्ट्र हित में अपना योगदान देते रहें, ऐसी मेरी ईश्वर से कामना है।"












Click it and Unblock the Notifications