Vande Bharat Express: झारखंड वासियों को जल्द मिलने वाली है वंदे भारत ट्रेन की सौगात

रांची स्टेशन से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन टाटीसिल्वे, बीआईटी मेसरा, बरकाकाना और हजारीबाग होते हुए पटना और रांची को कवर करेगी।

Vande Bharat

रांची। झारखंड वासियों के लिए वंदे भारत ट्रेन का परिचालन होना किसी तोहफे से कम नहीं है। जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद- तिरुपति के बीच चलने वाली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई है, उसके बाद से झारखंड के लोगों के मन में उत्सुकता और बढ़ गई है कि राज्य को वंदे भारत कब मिलेगा और कब से इसका परिचालन शुरू होगा।

रांची रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने बताया की "वंदे भारत ट्रेन रांची- पटना के बीच जल्दी सरपट पटरी पर दौड़ने वाली है। लेकिन ऐसा अनुमान था कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाएगी पर अभी कुछ और काम बाकी है जिस वजह से यह मई के अंत तक शुरू हो सकती है। फिलहाल इसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन लोगों को जल्द ही इसके सौगात मिलने वाली है।

वंदे भारत ट्रेन रांची स्टेशन से खुलते हुए टाटीसिल्वे, बीआईटी मेशरा, बरकाकाना और हजारीबाग शहरों से होते हुए पटना और रांची को कवर करेगी। यह अन्य वंदे भारत ट्रेन की तरह सप्ताह में 6 दिन चलेगी। साथ ही यह ट्रेन कई आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा जैसे, मॉडर्न वॉशरूम, पूरी तरह एयर कंडीशन, रोटेबल सीट, फूड, हर सीट के लिए अलग चार्जर पॉइंट होगी। साथी यह मात्र 6 घंटे से कम में रांची पटना के बीच की दूरी तय कर लेगी। जिससे यात्रा सुगम होगी व समय की भी बचत होगी।

किराए की बात करें तो जानकारी के मुताबिक इसका किराया 800 से 1300 के बीच हो सकता है। हालांकि इसमें 300- 350 रुपए कैटरिंग चार्ज होगा जो की पूरी तरह ऑप्शनल होगा। यानी आप इसे ले सकते हैं या नहीं भी।

वहीं, टाइमिंग की बात की जाए तो रांची जंक्शन से सुबह 7:30 बजे ट्रेन खुलेगी और दोपहर को 2:00 बजे पटना रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं वापसी में सेमी हाई स्पीड ट्रेन पटना से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और यात्रियों को 6 घंटे की दूरी तय कर रात 10:30 बजे रांची स्टेशन पहुंचा देगी।

झारखंड वासियों के मन में एक सवाल है की क्या वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पीएम मोदी खुद रांची आएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि जितने भी वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ है उसे पीएम मोदी उस राज्य का दौरा करके हरी झंडी दिखाने गए हैं। हालांकि कुछ ट्रेनों को उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी हरी झंडी दिखाई हैं। अगर पीएम मोदी रांची आते हैं तो यहां के लोगों के लिए दोगुनी खुशी का मौका होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+