वेटिंग लिस्ट से भरे जाएंगे 2018 में हुई ग्रुप-डी की भर्ती के रिक्त पद

हरियाणा में चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप डी) के 18 हजार से अधिक पदों के लिए अप्रैल 2018 में विज्ञापित भर्ती की वेटिंग लिस्ट में शामिल युवाओं का इंतजार खत्म होने वाला है। इन्हें जल्द ही नियुक्ति दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने सभी वि

चंडीगढ़,24 जुलाई: हरियाणा में चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप डी) के 18 हजार से अधिक पदों के लिए अप्रैल 2018 में विज्ञापित भर्ती की वेटिंग लिस्ट में शामिल युवाओं का इंतजार खत्म होने वाला है। इन्हें जल्द ही नियुक्ति दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने सभी विभागों से 19 जनवरी 2019 को परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद रिक्त रह गए पदों की जानकारी मांगी है।

jobs

मुख्य सचिव ने 31 जुलाई तक रिक्त पदों की जानकारी मांगी

दरअसल, रिजल्ट घोषित होने के बाद नौकरी पसंद नहीं आने के कारण बड़ी संख्या में चयनित युवाओं ने ज्वाइनिंग नहीं की तो किसी ने बाद में इस्तीफा दे दिया। किसी की मौत हो गई। इन पदों को भरने के लिए मुख्य सचिव ने सभी विभागों, बोर्ड-निगमों और सरकारी संस्थाओं से 31 जुलाई तक रिक्त पदों की जानकारी मांगी है।

चयनित सूची की वैधता 31 अगस्त तक बढ़ी

इसके साथ ही ग्रुप डी की चयनित सूची की वैधता एक बार फिर 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। कारण यह कि खेल कोटे के रिक्त पदों पर उम्मीदवारों के सही ग्रेडेशन सर्टिफिकेट न बनने के कारण प्रतीक्षा सूची के उम्मीदवारों का चयन नहीं हो पा रहा है।

31 अगस्त तक मेरिट अनुसार चयन सूची जारी की जाएगी

31 जुलाई तक जिन युवाओं का ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बन जाएगा या जिनका बन गया है और चयन नहीं हो पाया है, उन सभी को 31 अगस्त तक मेरिट अनुसार चयन सूची जारी की जाएगी। इसके लिए मुख्य सचिव कार्यालय ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को पत्र लिख दिया है। वहीं, कई विभागों ने एचआरएमएस पोर्टल पर स्वीकृत पदों की सही जानकारी अभी तक अपडेट नहीं की है। इसलिए विभागों के नोडल अफसरों को अगले सप्ताह प्रशिक्षण दिया जाएगा। नोडल अफसरों को स्वीकृत पदों का डाटा अपने साथ लेकर आना होगा ताकि प्रशिक्षण के दौरान अपडेट किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+