उत्तराखंड: सीएम ​धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव ने उत्तरकाशी में लगाया चौपाल, अस्पताल का लिया जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने उत्तरकाशी के मनेरी गॉंव में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास से जुड़े मसलों एवं जन-समस्याओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव स्तर के अधिकारी पहाड़ी जिलों में जाने, वहां की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही गांव में जाकर चौपाल लगा रहे हें। इसी क्रम में उत्तरकाशी के प्रभारी सचिव और प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने जिले के अपने एक दिवसीय भ्रमण के दौरान जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिन्यालीसौड़ का निरीक्षण करने के साथ ही मनेरी गॉंव में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास से जुड़े मसलों एवं जन-समस्याओं पर चर्चा की।

Uttarakhand: On the instructions of CM Dhami, the health secretary set up a chaupal in Uttarkashi

स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार के जनपद भ्रमण की शुरूआत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिन्यालीसौड का निरीक्षण कर औषधि भण्डार में दवाओं की उपलब्धता की जानकारी भी ली। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना साथ ही डॉक्टरों के द्वारा के उपचार की स्थिति की भी पड़ताल की और निःशुल्क जांच परामर्श सुविधा व जॉंच रिपोर्ट आने लगने वाले समय के बारे में भी जानकारी ली। उन्होनें टीबी जॉच वार्ड में निरीक्षण के दौरान बलगम जॉच करने वाली ट्रूनॉट मशीन की कार्टेज ना होने पर दूरभाष से स्वास्थ्य निदेशालय में सम्पर्क कर तत्काल कार्टिज उपलब्ध कराने निर्देश जारी किए।

जिला मुख्यालय में डा. आर. राजेश कुमार ने जिला अस्पताल उत्तरकाशी निरीक्षण करते हुए कहा कि जिला अस्पताल में एक सर्जन की व्यवस्था की जायेगी। उन्होनें आईसीयू वार्ड का निरीक्षण कर मशीन को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश सीएमएस को दिए। उन्होंने कहा कि एमआरआई मशीन हेतु जगह चिन्हित करने के उपरान्त ही एमआरआई की व्यवस्था की जायेगी।

सचिव स्वास्थ्य डा.आर.राजेश कुमार ने अपने जनपद भ्रमण के दौरान 'सरकार जनता के द्वार' कार्यक्रम के तहत भटवाड़ी ब्लॉक के मनेरी गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। चौपाल में स्वास्थ्य सचिव डा. राजेश कुमार ने ग्रामीणों के साथ विकास एवं स्थानीय मुद्दाों पर विस्तार से चर्चा की और जन समस्याओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस सीमांत क्षेत्र के विकास से जुडे मुद्दों और ग्रामीणों की समस्याओं को शासन स्तर पर संबंधित विभागों को संदर्भित कर उनका निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से कार्य करने की अपेक्षा करते हुए जिला स्तर के प्रकरणों में तुरंत प्रभावी कार्रवाई करने की हिदायत दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+