उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस, MBBS की पढ़ाई भी हुई सस्ती

देहरादून, अक्टूबर 29। उत्तराखंड कैबिनेट की गुरुवार को एक अहम मीटिंग हुई, जिसमें कई बड़े और आम जनता के हित में फैसले लिए गए। कैबिनेट मीटिंग के बाद राज्य सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने मीटिंग में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के 18 मेडिकल कॉलेजों में अब एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्रों को 4 लाख रुपए फीस नहीं बल्कि 1.45 लाख रुपए फीस देनी होगी। सरकार ने MBBS कोर्स की फीस घटाकर लगभग आधी कर दी है।

uttarakhand

कैबिनेट मीटिंग में लिए गए अहम फैसले

- इसके अलावा राज्य सरकार के कर्मचारियों को इस साल दीवाली बोनस भी देने का फैसला किया गया। आशा फैसिलिटेटरों के लिए प्रोत्साहन राशि भी बढ़ाई गई है. इसके साथ ही, राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना में संशोधन पर भी मुहर लगी।

- मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को अब हफ्ते में दो दिन फल, मेवाएं और अंडे वितरित किए जाएंगे।

- आशा फेसिलिटेटरों के लिए प्रोत्साहन राशि को 1000 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये किया गया.

- स्टोन क्रशर नीति 2021, उत्तराखंड रिवर ड्रेजिंग नीति 2021 के बारे में प्रस्तावों को भी कैबिनेट ने पास किया।

- वीरचंद्र गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत सब्सिडी दिए जाने की प्रक्रिया को सरल करने पर मंज़ूरी।

- कक्षा 10 और 12 के छात्रों को टैबलेट दिए जाने की प्रक्रिया में टेंडर शर्तों में बदलाव किए जाने को भी स्वीकृति दी गई।

- बड़ा फैसला लेते हुए राज्य सरकार के कर्मचारियों को 7000 रुपये तक का दीवाली बोनस दिए जाने पर कैबिनेट ने मुहर लगाई. दैनिक वेतनभोगियों को 1184 रुपये का बोनस मिलेगा. उनियाल ने बताया कि इस फैसले से राज्य के 1.6 लाख कर्म​चारियों को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य कर्मचारियों, छात्रों और महिलाओं के लाभ से जुड़े कई फैसले राज्य सरकार ने लिये। मंत्रिमंडल की बैठक में 25 सूत्रीय एजेंडे पर चर्चा हुई, जिनमें से 24 के संदर्भ में फैसले लिये गए जबकि एक मामले को फिलहाल टाल दिया गया। कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते को तीन प्रतिशत बढ़ाए जाने के बारे में अटकलें थीं, लेकिन इस पर सरकार ने कोई चर्चा नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+