उत्तराखंड: जल जीवन मिशन में सभी जिलों की डीपीसी होगी तैयारी, 2023 तक हर घर पानी पहुंचाने का लक्ष्य

देहरादून, 01 नवंबर: प्रदेश में आगामी 2023 तक हर घर को पीने का पानी मिलेगा। जल जीवन मिशन के तहत इस पर तेजी से काम हो रहा है। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने निर्देश दिए हैं कि जिन जिलों का अभी तक पांच करोड़ से ऊपर की विस्तृत परियोजना(डीपीसी) तैयार नहीं हुई है, वहां 15 दिन के भीतर काम पूरा किया जाए।

Uttarakhand

जल जीवन मिशन के तहत सरकार को प्रदेश में 14 लाख से अधिक घरों में पेयजल कनेक्शन दिया जाना है। अभी तक करीब साढ़े सात लाख घरों में पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने बताया कि सरकार ने पांच करोड़ से नीचे तक की परियोजनाओं के लिए जिलाधिकारियों को काम पूरे करने की शक्ति दी है। वह अपने स्तर से टेंडर निकालकर काम करा सकता हैं।

पांच करोड़ से ऊपर की परियोजनाओं के लिए राज्य सरकार के स्तर से डीपीसी पास की जाएगी। बताया कि कई जिलों का पांच करोड़ से ऊपर का डीपीसी का काम पूरा हो चुका है। बाकी जिलों की डीपीसी भी 15 दिनों के भीतर तैयार हो जाएगी। इसके बाद इनका शासन से एप्रूवल होगा। इसके बाद टेंडर जारी किए जाएंगे। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल के मुताबिक, केंद्र सरकार के लक्ष्य के तहत 2023 तक सभी घरों में पानी का कनेक्शन दे दिया जाएगा। इससे सबको पेयजल मिलेगा।

पेयजल विभाग की ओर से लोगों को जल जनित बीमारियों से बचाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत जहां हर ब्लॉक में वाटर टेस्टिंग लैब बनाई जाएगी तो दूसरी ओर हर गांव में पांच लोगों की टीम को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह टीम वाटर किट से पेयजल के नमूने लेगी और जांच करेगी। अगर पानी में कमी होगी तो विभाग के अधिकारियों के निर्देशों के तहत उस पानी का ट्रीटमेंट किया जाएगा। सरकार का मकसद है कि जो भी पानी लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है, वह स्वच्छ हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+