उत्तराखंड: विकास कार्यों के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी 31.54 करोड़ रुपये की मंजूरी

देहरादून, 09 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों के लिए 31.54 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसमें विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मोटर मार्गों, गलियों व सड़कों के डामरीकरण के कार्य शामिल हैं।

Uttarakhand: CM Pushkar Singh Dhami approved Rs 31.54 crore for development works

मुख्यमंत्री द्वारा जारी वित्तीय स्वीकृति के तहत विधानसभा क्षेत्र रुड़की के अंतर्गत महावीर एन्क्लेव की आंतरिक सड़कों का सीसी इंटरलाकिंग टाइल्स द्वारा सड़क व नाली निर्माण के कार्यों के लिए 48.22 लाख रुपये, विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग के अंतर्गत धरासू कोटी घरेड़ा मोटर मार्ग व डामरीकरण के लिए 1.56 करोड़ रुपये और विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के दो निर्माण कार्यों के लिए 4.73 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। चंपावत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत छह निर्माण कार्यों के लिए 4.07 करोड़ रुपये, विधानसभा क्षेत्र सल्ट के दो निर्माण कार्यों के लिए 90.21 लाख रुपये, विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग के विकासखंड जखोली में मोटर मार्ग के लिए 49.24 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: हरीश रावत और भगत सिंह कोश्यारी के बीच हो सकता है सीधा मुकाबला, कैसे जानिए

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र सितारगंज के अंतर्गत ग्राम गडरियाबाग में मोटर मार्ग के निर्माण को 71.91 लाख रुपये व विधानसभा क्षेत्र ज्वालापुर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 1.52 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अंतर्गत ग्राम पंचायत झड़गांव मल्ला में मोटर मार्ग के लिए 7.50 लाख रुपये, विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के 10 कार्यों के लिए 7.02 करोड़, विधानसभा क्षेत्र रानीपुर के तीन विकास कार्यों के लिए 2.56 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है।

विधानसभा क्षेत्र चंपावत के अंतर्गत दो निर्माण कार्यों के लिए 1.72 करोड़ रुपये, विधानसभा क्षेत्र लैंसडौन में मोटर मार्ग के डामरीकरण को 2.03 करोड़ रुपये, विधानसभा क्षेत्र थराली के अंतर्गत ग्वालदाम में मोटर मार्ग के लिए 28.90 लाख रुपये और विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में मोटर मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण को 3.34 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+